दिवाली सेल में नया इंडक्शन खरीदते समय जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना हर हफ्ते देने पड़ जाएंगे रिपेयर खर्चे

Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Oct 2025 3:24 PM

विज्ञापन

induction cooktop buying guide

Induction Cooktop: कुछ ही दिनों में दिवाली है और इस मौके पर दिवाली सेल चालू है. अगर आप इस सेल का फायदा उठा कर एक नया इंडक्शन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उससे पहले कुछ बातें जानना बहुत जरूरी है ताकि आपके हाथों में खराब इंडक्शन न आ जाए.

विज्ञापन

Induction Cooktop: अगर आप अपने किचन को ध्यान से देखेंगे तो आपको वो नार्मल किचन नजर नहीं आएगा. ऐसा इसलिए क्यूंकि किचन में अब ऐसे इलेक्ट्रिक डिवाइस होते हैं जो हम डेली यूज करते हैं. जैसे कॉफी मेकर, जूसर, इंडक्शन, ओवन और भी बहुत कुछ. ये सारी चीजें मिलकर ही किचन को एक स्मार्ट किचन बनाते हैं. इन्हीं में से एक है इंडक्शन, जिसपर आजकल कई लोग खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसके होने से कुकिंग प्रोसेस काफी आसान हो जाता है.

अगर आप भी इस दिवाली सेल में एक नया इंडक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना रखना बहुत जरूरी है. अगर कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो वो समय से पहले ही खराब हो सकते हैं. इसलिए आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जो इंडक्शन खरीदते समय आपके बहुत काम आएगा.

पावर कैपेसिटी चेक करें

इंडक्शन खरीदते समय सबसे पहले चेक करें कि उसकी वॉट कितनी है. ज्यादा वाट वाला इंडक्शन (Induction Cooktop) खाना जल्दी पका देता है. आमतौर पर 1500W से 2000W तक के मॉडल घर के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट होते हैं.

कंट्रोल टाइप चुनें 

इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) आमतौर पर 2 तरह के आते हैं. एक टच पैनल वाले और दूसरा बटन वाले. टच पैनल वाले मॉडल देखने में तो स्टाइलिश लगते हैं और इन्हें साफ करना भी आसान होता है, लेकिन बटन वाले मॉडल लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं और गलती से काम बंद होने का खतरा कम होता है. इसलिए ये देख लें कि आपके लिए कौन सा बढ़िया रहेगा तभी खरीदें.

सेफ्टी फीचर्स वाला ही मॉडल चुनें 

इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) में सेफ्टी फीचर्स का होना बहुत जरूरी हैं. ऑटो शट-ऑफ, ओवरहीट प्रोटेक्शन और पैन डिटेक्शन जैसे फीचर्स आग या बिजली के झटके के खतरे को कम करते हैं. ये फीचर्स तब काम आते हैं जब खाना जलने लगे या पैन सही तरीके से सेट न हो. इसलिए इंडक्शन लेते समय ये सारे फीचर्स जरूर चेक करें.

पावर केबल और प्लग की क्वालिटी चेक करें 

इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) में पावर केबल और प्लग की क्वालिटी जरूर चेक करें. मोटी और मजबूत केबल वाले मॉडल लंबे समय तक सेफ रहते हैं और ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट का चांस को भी कम कर देते हैं. कमजोर या पतली केबल जल्दी गर्म हो सकती है जो कि बिलकुल भी सेफ नहीं है. 

ब्रांड और वारंटी जरूर चेक करें

किसी भी इंडक्शन को खरीदने से पहले उसके ब्रांड को अच्छे से चेक करना बहुत जरूरी है. साथ ही कंपनी का ISI मार्क भी जरूर देखें. हर इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) के साथ आम तौर पर एक साल या उससे ज्यादा की वारंटी मिलती है. अगर किसी इंडक्शन में वारंटी या ISI मार्क नहीं है, तो कोशिश करें उसे न खरीदें.

यह भी पढ़ें: सेल में नया मिक्सर खरीदने वाले हैं तो जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें, वरना हर हफ्ते करवाना पड़ेगा रिपेयर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola