सेल में नया मिक्सर खरीदने वाले हैं तो जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें, वरना हर हफ्ते करवाना पड़ेगा रिपेयर

Mixer Grinder Buying Guide
Mixer Grinder: मार्किट में मिक्सर ग्राइंडर अलग-अलग काम और जरूरत के हिसाब से आते हैं. ऐसे में अगर अब भी इस फेस्टिव सेल में एक मिक्सर ग्राइंडर खरीदने वाले हैं तो उससे पहले कुछ बातें जानना बहुत जरूरी है ताकि आपके हाथों में खराब मिक्सर न आ जाए.
Mixer Grinder: आपको सिलबट्टा याद है? हां वही जिस पर चीजें पीसी जाती थी. आज के समय में आपको शायद ही ये किसी घर में देखने को मिले. जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी के कदम आगे बढ़ते गए वैसे-वैसे सिलबट्टे की जगह अब बिजली वाले मिक्सर ने ले लिया. मिक्सर के आने से मसालों से लेकर चावल-दाल जैसी चीजों का पेस्ट बनाना और फलों का जूस निकलना काफी आसान हो गया है. हालांकि मिक्सर लगभग हर घर में होता है, फिर भी बहुत कम लोगों को पता होता है कि अच्छा मिक्सर कैसे चुना जाए. अगर आप भी नया मिक्सर खरीदने को प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि आपके घर एक बेस्ट मिक्सर ही आए.
वॉट चेक करें
मिक्सर का वॉटेज ये बताता है कि वो कितना अच्छे से चीजों को पीस सकता है. आमतौर पर घर में इस्तेमाल होने वाला मिक्सर ग्राइंडर 500 वॉट का होता है. इतना वॉट काफी होता ज्यादातर चीजों को पीसने के लिए. लेकिन अगर आपको चावल या दाल का पेस्ट जैसी चीजें ज्यादा बनानी हैं, तो 750 से 900 वॉट वाला मिक्सर (Mixer Grinder) आपके लिए बढ़िया रहेगा.
ब्लेड की क्वालिटी चेक कर लें
मिक्सर में चीजें पीसने का काम ब्लेड्स करती हैं. ब्लेड की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी चीजें उतनी ही अच्छे से पिसेंगी. मिक्सर (Mixer Grinder) खरीदते समय ध्यान दें कि ब्लेड स्टेनलेस स्टील का हो और तेज धार वाला हो.कोशिश करें कि कॉर्नर ब्लेड और क्रॉस ब्लेड वाली मिक्सर ही लें क्यूंकि ये चीजें अच्छी तरह पीसती हैं.
जार कितने और कैसे हैं?
मिक्सर के साथ जितने ज्यादा जार मिलें, उतना ही काम आसान होता है. एक बढ़िया मिक्सर में कम से कम 3 जार जरूर होने चाहिए. साथ ही, जार की क्वालिटी भी चेक करें. ध्यान दें कि जार में हैंडल हो ताकि पकड़ना आसान रहे. पारदर्शी फाइबर वाले जार सबसे बढ़िया होते हैं, क्योंकि इससे आपको बार-बार ढक्कन खोलकर यह चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती कि चीजें ठीक से पीसी हैं या नहीं.
स्पीड सेटिंग्स देखें
आपको मिक्सर में स्पीड कंट्रोल करने के लिए एक स्विच मिलती है. कोशिश करें कि आपके मिक्सर में 2 या 3 स्पीड ऑप्शन हो. इतने स्पीड वाले ग्राइंडर (Mixer Grinder) ज्यादातर कामों के लिए काफी होते हैं. अगर आप हैवी चीजें पीसने के लिए मिक्सर खरीद रहे हैं तो पल्स मोड (Pulse Mode) वाला लें क्यूंकि ये फाइन ग्राइंडिंग या हर्ब्स के लिए बढ़िया होते हैं.
ब्रांड और वारंटी जरूर चेक करें
भरोसेमंद ब्रांड ही आपको एक बढ़िया और टिकाऊ सामन देगा. इसलिए मिक्सर (Mixer Grinder) खरीदते समय सिर्फ नाम देखकर ही पैसा लगाना सही रहता है. आमतौर पर माना जाता है कि जितनी लंबी वारंटी होती है, सामान की क्वालिटी उतनी ही बढ़िया होती है. इसलिए बेहतर है कि आप 2 से 5 साल की वारंटी वाला मिक्सर खरीदें. साथ ही ये जरूर चेक करें कि वारंटी सिर्फ बॉडी तक ही सीमित न हो, बल्कि मोटर पर भी लागू हो.
यह भी पढ़ें: हेल्दी कुकिंग हुई सस्ती, Flipkart BBD Sale में Air Fryer पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
यह भी पढ़ें: बड़ी स्क्रीन, छोटा दाम, Amazon Great Indian Festival Sale में 55 इंच Smart TV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










