ChatGPT Vs Google: सर्च इंजन के तौर पर गूगल की बादशाहत को चुनौती, एक-दूसरे से कितना अलग हैं दोनों

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Jul 2025 4:01 PM

विज्ञापन

Google vs ChatGPT

ChatGPT Vs Google: पिछले दो दशकों से गूगल सर्च इंजन इंटरनेट खोज का मानक रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में चैटजीपीटी ने एक नया नजरिया पेश कर इस प्रभुत्व को चुनौती दी है. नवंबर 2022 में आये चैटजीपीटी ने लिंक के बजाय सीधे जवाब देकर ज्ञान आधारित खोज का अनुभव पूरी तरह बदल दिया. आइए जानें दोनों के बीच अंतर

विज्ञापन

ChatGPT Vs Google: 2025 में सर्च इंजन तकनीक एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां पारंपरिक सर्च सिस्टम और जेनरेटिव AI के बीच प्रतिस्पर्धा नजर आने लगी है. Google, जो वर्षों से जानकारी खोजने के लिए प्रमुख विकल्प रहा है, अब ChatGPT सर्च की चुनौती का सामना कर रहा है, जो यूजर्स को एक अधिक इंटरैक्टिव और एनालिटिकल एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है.

ChatGPT Vs Google: दोनों में कितना अंतर है?

Google सर्च तकनीक मुख्य रूप से वेब क्रॉलिंग और पेज रैंकिंग एल्गोरिदम पर आधारित होती है, जो तेजी से लिंक और छोटे स्निपेट्स देती है. वहीं दूसरी ओर, ChatGPT सर्च एक जेनरेटिव AI सिस्टम है, जो Bing सर्च API के जरिये लाइव डेटा प्राप्त कर यूजर्स को सीधे जवाब देने की क्षमता रखती है. यह तकनीक केवल लिंक दिखाने की बजाय, पूरे सब्जेक्ट को बातचीत के माध्यम से समझाने की कोशिश करती है.

ChatGPT Vs Google: सर्च इंटरफेस कैसा है?

यदि हम इंटरफेस की बात करें, तो Google का क्लासिक सर्च बॉक्स वर्षों से यूजर्स के बीच जाना-पहचाना रहा है. जबकि ChatGPT सर्च एक चैट आधारित अनुभव देता है, जहां यूजर्स सवाल पूछते हैं और AI जवाब देता है जैसे कि कोई शोध सहायक से बात हो रही हो. इसके अलावा, Google में विज्ञापन और शॉपिंग फीचर्स शामिल हैं जो व्यावसायिक उपयोग के लिए उपयुक्त हैं, वहीं ChatGPT सर्च फिलहाल ऐड-फ्री एक्सपीरिएंस ऑफर करता है, जिससे जानकारी प्राप्त करना अधिक स्वच्छ और उद्देश्यपूर्ण बन जाता है.

Google की बादशाहत पर ChatGPT ने रख दी तलवार, रोज पूछे जा रहे 2.5 अरब सवाल

Gemini, AI Mode और AI Overviews में क्या फर्क है? Google के इन AI टूल्स का मतलब और काम जानिए

ChatGPT Vs Google: रियलटाइम जानकारी देने में भी अंतर

गूगल और चैटजीपीटी के एक बड़ा और महत्वपूर्ण अंतर रियलटाइम जानकारी देने में भी है. Google रियलटाइम स्कोर, ट्रेंड्स और खबरें तुरंत उपलब्ध कराता है, जबकि ChatGPT कभी-कभी कुछ सेकंड की देरी से प्रतिक्रिया दे सकता है, क्योंकि यह मुश्किल सवालों पर पहले विश्लेषण करता है.

ChatGPT Vs Google: पॉइंट ऑफ यूज की बात

यूजर के पॉइंट ऑफ यूज के नजरिए से, Google सर्च उन स्थितियों में उपयुक्त है जहां त्वरित तथ्यों की खोज, किसी वेबसाइट या प्रोडक्ट तक पहुंच आवश्यक हो. वहीं ChatGPT सर्च तब अधिक प्रभावशाली होता है, जब कोई यूजर किसी मुश्किल या गहरे विषय को समझना चाहता है, कंटेंट या आइडिया जेनरेट कर रहा हो, या डेटा को शॉर्ट में जानना चाहता हो.

Google एक तेज लाइब्रेरियन, ChatGPT एक सधा हुआ रिसर्च असिस्टेंट

विशेषज्ञ यह मानते हैं कि दोनों प्लैटफॉर्म्स एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धी कम और पूरक ज्यादा हैं. जहां Google एक तेज लाइब्रेरियन की तरह काम करता है, वहीं ChatGPT एक सधा हुआ रिसर्च असिस्टेंट शोध सहायक बनकर उभरता है, जो न सिर्फ जानकारी देता है, बल्कि उसे समझने में मदद भी करता है.

AI Agent क्या है, कैसे है यह चैटबॉट्स से अलग लेवल की चीज?

WOOHOO! दुबई में खुल रहा दुनिया का पहला AI शेफ रेस्टोरेंट, जानिए इसकी खासियत

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola