Google की बादशाहत पर ChatGPT ने रख दी तलवार, रोज पूछे जा रहे 2.5 अरब सवाल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Jul 2025 1:45 PM

विज्ञापन

ChatGPT vs Google

दुनियाभर में AI टूल्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, जिससे ChatGPT पर रोजाना 2.5 अरब सवाल पूछे जा रहे हैं. यह ट्रेंड Google जैसे पारंपरिक सर्च इंजनों को चुनौती (ChatGPT vs Google) दे रहा है, क्योंकि लोग तेज और स्मार्ट जवाबों की तलाश में अब AI की ओर रुख कर रहे हैं. AI से जुड़ी यह क्रांति और जानें+

विज्ञापन

ChatGPT vs Google: OpenAI के ChatGPT ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यह रोजाना 2.5 अरब से अधिक सवालों के जवाब दे रहा है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि कैसे यह AI टूल दुनिया भर में लोगों की डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. OpenAI का AI चैटबॉट ChatGPT तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. हर दिन 2.5 अरब से ज्यादा सवालों में 33 करोड़ सवाल अकेले अमेरिका से पूछे जाते हैं. दिसंबर 2023 में इसके साप्ताहिक यूजर्स की संख्या 30 करोड़ थी, जो अगले तीन महीनों में बढ़कर 50 करोड़ हो गई. इनमें अधिकांश यूजर्स चैटबॉट के मुफ्त संस्करण का उपयोग करते हैं.

Google से मुकाबला?

ChatGPT की लोकप्रियता Google के लिए चुनौती बनती दिख रही है, लेकिन अभी भी यह Google से पीछे है. Google हर साल लगभग 5 लाख करोड़ सर्च प्रॉसेस करता है. इसके बावजूद, ChatGPT ने इंटरनेट उपयोग की शैली में बदलाव लाना शुरू कर दिया है.

OpenAI इसी कोशिश में एक नया वेब ब्राउजर विकसित कर रही है, जो Google Chrome को टक्कर दे सकता है. इसके अलावा, ChatGPT एजेंट नामक टूल लॉन्च किया गया है, जो यूजर के कंप्यूटर पर कार्यों को स्वतः पूरा करने में सक्षम है.

Gemini, AI Mode और AI Overviews में क्या फर्क है? Google के इन AI टूल्स का मतलब और काम जानिए

क्या Chrome और Edge ब्राउजर का हो जाएगा The End? कैसे AI Browser बदल देंगे ब्राउजिंग का तरीका, जानिए

ChatGPT की लोकप्रियता भारत में भी तेजी से बढ़ रही

भारत में भी ChatGPT की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. खासकर युवा वर्ग और स्टूडेंट्स इसे पढ़ाई, कोडिंग, ईमेल ड्राफ्टिंग और ट्रैवल प्लानिंग जैसे कामों में इस्तेमाल कर रहे हैं. डिजिटल इंडिया के दौर में यह बदलाव दर्शाता है कि भारतीय यूजर्स अब पारंपरिक सर्च इंजन की बजाय AI चैटबॉट्स को प्राथमिकता देने लगे हैं. हालांकि Google अभी भी रोजाना लगभग 14 से 16 अरब सर्च क्वेरीज प्राप्त करता है, लेकिन ChatGPT की ग्रोथ रेट कहीं अधिक तेज है. दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 1 अरब था, जो अब दोगुना हो चुका है.

ChatGPT Agent भी लॉन्च

OpenAI ने हाल ही में ChatGPT Agent भी लॉन्च किया है, जो वेब ब्राउजिंग और ऑटोमेटेड टास्क्स को संभाल सकता है. इससे यह स्पष्ट है कि कंपनी इसे सिर्फ एक चैटबॉट नहीं, बल्कि एक डिजिटल असिस्टेंट के रूप में विकसित कर रही है. ChatGPT की बढ़ती लोकप्रियता भारत जैसे देशों में डिजिटल बदलाव का संकेत है. आने वाले समय में यह न केवल गूगल जैसे सर्च इंजन को चुनौती देगा, बल्कि यूजर्स की ऑनलाइन आदतों को भी बदल देगा.

ChatGPT ने चंद सवाल पूछ बताया बंदे ने क्या पकड़ा है हाथ में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sawan Mehndi Design AI Wala: सावन सोमवारी से रक्षाबंधन तक, हाथों पर लगाएं ये डिजाइन, सब करेंगे वाह-वाह

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola