ChatGPT Images 2.0 लॉन्च, अब एक प्रॉम्प्ट में मिलेंगी रियल जैसी तस्वीरें

चैटजीपीटी इमेज 2.0 लॉन्च / फोटो- ओपनएआई
OpenAI ने अपने यूजर्स के लिए नया ChatGPT Images 2.0 लॉन्च कर दिया है, जो पहले से ज्यादा आसान और सटीक तरीके से इमेज बनाता है. यह कई भाषाओं में टेक्स्ट सपोर्ट के साथ डिजाइन, प्रेजेंटेशन व कंटेंट क्रिएशन में मदद करेगा.
OpenAI ने अपना नया इमेज जेनरेशन मॉडल ChatGPT Images 2.0 लॉन्च कर दिया है. कंपनी के अनुसार, यह मॉडल यूजर के दिए गए प्रॉम्प्ट के आधार पर पहले से ज्यादा सही, काम की और डिटेल वाली तस्वीरें बना सकता है. यह डिजाइन, प्रेजेंटेशन और कंटेंट बनाने जैसे कामों में काफी मददगार है. इस नये मॉडल में यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों को बेहतर तरीके से फॉलो करने, समझने, अलग-अलग भाषाओं में टेक्स्ट सही दिखाने और इमेज को सही तरीके से सेट करने में सुधार किया गया है. साथ ही, इसमें सोचने-समझने की कैपेबिलिटी (रीजनिंग) भी जोड़ी गई है, जिससे यह मुश्किल कामों को भी बेहतर तरीके से कर सकता है.
उपलब्धता और एक्सेस
OpenAI के अनुसार, ChatGPT Images 2.0 अब ChatGPT और Codex के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. हालांकि, इसके एडवांस फीचर्स जैसे रीजनिंग-बेस्ड कैपेबिलिटी ChatGPT Plus, Pro और Business सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे.
डेवलपर्स के लिए यह मॉडल gpt-image-2 API के जरिए उपलब्ध कराया गया है. इसकी कीमत इमेज क्वालिटी और रेजोल्यूशन के आधार पर तय होगी. फिलहाल यह 2K तक की इमेज जेनरेट कर सकता है, जबकि इससे ज्यादा रेजोल्यूशन अभी बीटा फेज में है.
क्या हैं नए फीचर्स और खूबियां?
ChatGPT Images 2.0 में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलते हैं. यह मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा कंट्रोल देता है, जिससे यूजर्स अपने प्रॉम्प्ट के अनुसार बिल्कुल वैसी इमेज बना सकते हैं जैसी वे चाहते हैं.
अब यह मुश्किल डिजाइन, UI एलिमेंट्स, टेक्स्ट-हेवी ग्राफिक्स और स्ट्रक्चर्ड लेआउट को भी आसानी से संभाल सकता है, जो पहले AI इमेज टूल्स के लिए मुश्किल था.
अलग-अलग भाषाओं (जैसे हिंदी, बंगाली, चीनी, जापानी, कोरियन) में टेक्स्ट सही तरीके से दिखाता है. इससे यूजर्स पोस्टर, इन्फोग्राफिक्स और डिजाइन कंटेंट आसानी से बना सकते हैं.
बेहतर क्वालिटी और स्टाइल सपोर्ट
यह मॉडल अलग-अलग तरह की इमेज जैसे असली फोटो जैसी, फिल्मी स्टाइल, पिक्सल आर्ट या कार्टून स्टाइल में भी अच्छी और एक जैसी क्वालिटी देता है.
इसके अलावा, रोशनी, टेक्सचर और इमेज का पूरा सेटअप (लेआउट) भी पहले से बेहतर हो गया है. यह अलग-अलग साइज में इमेज बना सकता है, जैसे बहुत चौड़ी या लंबी इमेज.
रीजनिंग और एडवांस कैपेबिलिटी
ChatGPT Images 2.0 में अब रीजनिंग कैपेबिलिटी भी जोड़ी गई है, जिससे यह मुश्किल कामों को समझकर बेहतर रिजल्ट दे सकता है. यह वेब से जानकारी लेकर उसे वेरिफाई करने और उसी के आधार पर इमेज जेनरेट करने में भी कैपेबल है.
यह एक साथ आठ इमेज तक जेनरेट कर सकता है और सभी में एक जैसा स्टाइल बनाए रखता है.
कहां होगा इस्तेमाल?
- डिजाइन और ऐप बनाने में
- मार्केटिंग और विज्ञापन के लिए
- पढ़ाई और प्रेजेंटेशन में
- प्रोडक्ट डिजाइन और प्लानिंग में
क्या हैं लिमिटेशन?
हालांकि यह काफी एडवांस है, लेकिन अभी भी कुछ लिमिटेशन हैं. जैसे-
- बहुत ज्यादा मुश्किल या दिमागी समझ वाले काम (जैसे पहेलियां या ऑरिगामी) में यह पूरी तरह सही नहीं हो पाता.
- बहुत ज्यादा बारीक या दोहराए गए डिजाइन में कभी-कभी गलती हो सकती है.
- 2K से ज्यादा क्वालिटी वाली इमेज अभी पूरी तरह स्टेबल नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: अब AI करेगा हैकर्स की छुट्टी, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4-Cyber
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










