Airtel का यह प्लान जनवरी से दिसंबर तक चलेगा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

Updated:
विज्ञापन
Airtel Cheapest Plan

जनवरी से दिसंबर तक चलेगा यह सस्ता प्लान, मिलेंगे ढेरों फायदे | Airtel Cheapest Plan

Airtel Cheapest Plan: भारती एयरटेल यह सस्ता प्लान देशभर के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है. आइए विस्तार से जानते हैं इस बजट-फ्रेंडली 365 दिन वाले रीचार्ज प्लान की पूरी डीटेल.

विज्ञापन

Airtel Cheapest Plan: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने हाल ही में ट्राई (TRAI) के दिशानिर्देशों के तहत दो नये नॉन-डेटा प्लान, जिसे वॉयस और SMS ओनली प्लान भी कहा जा सकता है, वाले रीचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं, जिनकी वैधता 365 दिन और 84 दिन है. इन प्लान्स के अलावा, कंपनी एक किफायती प्लान भी पेश कर रही है, जो 365 दिन की वैधता के साथ डेटा और अन्य लंबे समय तक चलने वाले लाभ प्रदान करता है. यह सस्ता प्लान देशभर के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है. आइए विस्तार से जानते हैं Airtel के इस सबसे बजट-फ्रेंडली 365 दिन वाले रीचार्ज प्लान की पूरी डीटेल.

एयरटेल का 2,249 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए ₹2,249 का एक बजट-फ्रेंडली रीचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है. इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें सालभर के लिए 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है, जिसमें कोई डेली लिमिट नहीं होगी. इसके अलावा, इस प्लान में कुल 3,600 फ्री SMS भी मिलेंगे, जो इसे और अधिक फायदेमंद बनाते हैं. इतना ही नहीं, इस प्लान में पूरे तीन महीनों के लिए अपोलो और हैलो ट्यून्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

इसके अलावा, Airtel ने 90 दिनों की वैधता वाला एक किफायती प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत ₹929 है. इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 100 फ्री SMS मिलते हैं. खास बात यह है कि यूजर्स को Airtel XStream Play का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिससे वे 22 से ज्यादा OTT ऐप्स पर शोज का आनंद बिना किसी अतिरिक्त लागत के उठा सकते हैं.

जियो के एन्युअल रीचार्ज प्लान्स

Jio ने 365 दिनों की वैधता वाले दो नये रीचार्ज प्लान पेश किये हैं, जिनकी कीमत ₹3,599 और ₹3,999 है. इन दोनों प्लान्स में असीमित कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही, यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है. खास बात यह है कि ₹3,999 वाले प्लान में ग्राहकों को फ्री Fancode सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

Airtel New Offer: जियो के बाद एयरटेल ने लॉन्च किया धाकड़ प्लान, 398 रुपये में मिलेंगे ये बेनिफिट्स

BSNL ने फिर मारी बाजी, वॉयस और SMS-ओनली प्लान की रेस में लॉन्च कर दिया सबसे सस्ता प्लान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola