देखते ही पहचान, पहचानते ही डेटा! सेकेंड्स में नाम से लेकर काम बता दे रहा AI चश्मा
एआई स्मार्ट ग्लास/ फोटो-एआई
AI Smart Glasses Spark RIP Privacy: सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर AI और ऑटोमेशन एक्सपर्ट Pascal Bornet ने AI ग्लासेस को लेकर एक पोस्ट जारी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि, एआई चश्मे सिर्फ इंसान के चेहरे को देख कर सेकेंड्स में उनका नाम से लेकर उनके प्रोफेशन के बारे में सब कुछ बता रहा है.
AI Smart Glasses Spark RIP Privacy: Meta अपने AI स्मार्ट चश्मों को मार्केट में उतारने की तैयारी में जुटा हुआ है. वहीं, इसी बीच सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट ने यूजर्स के बीच प्राइवेसी को लेकर चिंता भी पैदा कर दी है. दरअसल, AI और ऑटोमेशन एक्सपर्ट Pascal Bornet ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसके बारे में जानने के बाद आपके भी मन में प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े हो जाएंगे. Pascal Bornet ने अपने पोस्ट में लिखा है, “RIP Privacy — AI Glasses Can Now Recognize Anyone, Anywhere.” यानी कि AI स्मार्ट चश्मे के आने से अब प्राइवेसी नहीं बची, क्योंकि इसके जरिए आपको कोई भी कहीं भी बिना आपके पहचान बताए आपके बारे में जान सकता है. इसके बाद से ही यह यूजर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.
क्या है पोस्ट में?
Pascal Bornet ने अपने पोस्ट में बताया है, कि एक डच टेक जर्नलिस्ट ने हाल ही में ऐसे AI-स्मार्ट ग्लासेस पहनकर एक लाइव डेमो दिखाया, जिसमें उन्होंने सड़क पर चलते अनजान लोगों की पहचान करके दिखाई. ये चश्मा पलभर में सामने वाले का नाम, प्रोफेशन और यहां तक कि उसका LinkedIn प्रोफाइल तक निकालकर दिखा रहा था, वो भी बिना किसी सरकारी डाटाबेस या पुलिस सिस्टम की मदद लिए.
उन्होंने आगे लिखा है, कि “आप इसे कितनी भी पाबंदियों में बांध लें, इस पर नियम बना दें या इसे लेकर चेतावनी की लाल बत्तियां जला दें, लेकिन एक बार जब ऐसी टेक्नोलॉजी दुनिया में आ जाती है, तो कोई न कोई उसका इस्तेमाल करने का रास्ता निकाल ही लेता है. मेरे लिए यह एक बड़ा मोड़ है, क्योंकि अब इंसानों को सिर्फ देखने और उन्हें पूरी तरह जान लेने के बीच की रेखा धुंधली हो चुकी है. अब पब्लिक जगह पर होना सिर्फ “दिखना” नहीं रह गया, बल्कि “पूरी तरह से उजागर होना” बनता जा रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है, कि जब हर चेहरा एक डेटा बन जाएगा, तो इंसान होने का मतलब, उसकी प्राइवेसी और उसकी पहचान को हम आखिर कैसे सुरक्षित रख पाएंगे?”
क्या है पूरा मामला?
डच टेक जर्नलिस्ट Alexander Klopping ने एक Netherlands के पॉपुलर टीवी शो में AI ग्लासेस पहनकर सड़क पर चलते अनजान लोगों की पहचान करके दिखाई. Klopping के इस डेमो सिर्फ इतना था, कि उन्होंने एक साधारण-से दिखने वाले स्मार्ट चश्मे से सड़क पर चल रहे लोगों को देखा, जिसके बाद चंद सेकंड में ही उनके सामने उन अनजान लोगों की पर्सनल डिटेल्स स्क्रीन पर आ जा रही थी, जो खुले तौर पर इंटरनेट पर मौजूद डेटा और आसानी से मिलने वाली AI टेक्नोलॉजी से निकाली जा रही थी. Klopping का साफ कहना था कि उनका मकसद लोगों को यह दिखाना था, कि आज के समय में चेहरे पहचानने वाली तकनीक कितनी आसान और कितनी खतरनाक हद तक हमारी प्राइवेसी में दखल देने वाली बन चुकी है.
यह भी पढ़ें: Meta RayBan Display ग्लासेज में क्या सच में है स्मार्टफोन की जरूरत खत्म करने का माद्दा?
यह भी पढ़ें: Dead Internet Theory: क्या इंटरनेट अब इंसानों का नहीं रहा? क्या है डेड इंटरनेट थ्योरी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










