तपती दोपहरी में भी ठंडक नहीं दे रहा AC? तुरंत नहीं किया यह काम, तो फट जाएगा कंप्रेसर

Published by : Shivani Shah Updated At : 12 Jun 2025 2:06 PM

विज्ञापन

AC Tips

AC Tips: अगर इस तपती दोपहरी में भी आपका AC कूलिंग नहीं दे रहा तो फिर सतर्क हो जाइए और फटाफट ये काम करा लें. वरना आपके AC का कंप्रेसर बम की तरह फट सकता है.

विज्ञापन

AC Tips: एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है. हल्की बारिश के बाद से गर्मी फिर सताने लगी है. ऐसे में इस गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) सबसे बढ़िया उपाय है. लेकिन अगर इस गर्मी में भी AC कमरा ठंडा न कर पाए तो फिर ये बड़ी समस्या है. अक्सर AC से कूलिंग न होने पर लोग इसे भीषण गर्मी का असर समझ छोड़ देते हैं. जबकि यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है. जी हान, अगर आपका AC इस तपती गर्मी में कूलिंग नहीं दे रहा है, तो फिर आपको सतर्क होने की जरूरत है. क्योंकि, आपके AC का कंप्रेसर कभी भी बम की तरह फट सकता है. ऐसे में आपको तुरंत ये काम कर लेने चाहिए. इसे आप ट्रबलशूटिंग स्टेप्स मान सकते हैं, जो आपको AC से होने वाले खतरे से बचा सकता है. तो फिर चलिए जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में.

यह भी पढ़ें: AC की ठंडक पर लगेगा ब्रेक! 20°C से नीचे नहीं जाएगा एसी का पारा, जानिए मोदी सरकार का नया प्लान

AC की करें सॉफ्ट सर्विस

अगर इस तपती दोपहरी में आपका AC काम नहीं कर रहा है तो आपको अपने AC को सॉफ्ट सर्विस देने की जरूरत है. सॉफ्ट सर्विस यानी कि AC के वे हिस्से, जिन्हें आप बिना मैकेनिक की मदद लिए खुद से साफ कर सकते हैं. यानी कि AC के फिल्टर, इंडोर और आउटडोर यूनिट की कॉइल की साफ-सफाई करना. इंडोर और आउटडोर यूनिट की कॉइल को आप पानी की तेज धार से साफ कर सकते हैं. वहीं, AC के फिल्टर को आप आसानी से निकाल कर पनि में धो सकते हैं.

हार्ड सर्विस की जरूरत

अगर AC की सॉफ्ट सर्विस देने के बाद भी आपका AC रूम ठंडा नहीं कर रहा है, तो फिर आपको उसकी हार्ड सर्विस करवानी होगी. यानी कि मैकेनिक या फिर सर्विस सेंटर से कॉन्टेक्ट कर टेक्नीशियन बुलाने होंगे. जिसके बाद वे आपके AC की अच्छी तरह से सर्विसिंग करेंगे. जिससे आपके AC में अगर किसी तरह की गरंडी से दिक्कत आ रही होगी तो वह भी ठीक हो जाएगी.

चेक कराएं गैस लेवल

जब AC की सर्विसिंग के लिए टेक्नीशियन आपके घर आएंगे, तो हाथों-हाथ उनसे AC की गैस भी चेक करा लें. कई बार गैस लीक होने या फिर गैस का लेवल कम होने पर भी AC से ठंडी हवा नहीं आती है. ऐसे में अगर आपके AC में गैस कम हो गया हो या वह लीक हो रहा हो तो तुरंत उसे रिफिल या ठीक करवा लें.

चेक कराएं कंप्रेसर

अगर टेकनीशियन द्वारा AC की सर्विसिंग करने के बाद भी ठंडी हवा नहीं आ रही है, तो फिर कंप्रेसर या पीसीबी में समस्या हो सकती है. ऐसे में इन्हें भी लगे हाथों चेक करा लें. ताकि बाद में इससे होने वाली दुर्घटना से बच सकें.

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है

यह भी पढ़ें: सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola