Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3: दोनों टैबलेट में से आपके लिए कौन बेस्ट? देखें कंपैरिजन

Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3
Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3: अगर आप नया टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Xiaomi Pad 8 Pro और OnePlus Pad 3 दोनों ही दमदार ऑप्शन हैं. लेकिन आपके लिए सही कौन सा रहेगा? आइए जानते हैं.
टैबलेट लेते समय सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं बल्कि यह भी देखना चाहिए कि वह डिवाइस रोजमर्रा की जिंदगी में कितना काम आएगा. Xiaomi Pad 8 Pro और OnePlus Pad 3 दो ऐसे टैबलेट हैं जो पिछले साल लॉन्च हुए हैं. दोनों टैबलेट अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. एक टैबलेट हल्का, पोर्टेबल और किफायती कीमत में स्टेबल परफॉर्मेंस देता है, जबकि दूसरा बड़ी स्क्रीन और बेहतर प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है. हमनें यहां दोनों टैबलेट का कंपैरिजन किया है, ताकि आप समझ सकें कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा मॉडल बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं.
Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3: डिजाइन और डिस्प्ले
अगर डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi Pad 8 Pro काफी पतला और हल्का टैबलेट है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.8mm है और वजन 500 ग्राम से भी कम है. एल्युमिनियम बॉडी होने की वजह से यह हाथ में पकड़ने में प्रीमियम लगता है.
वहीं दूसरी तरफ OnePlus Pad 3 का वजन करीब 675 ग्राम है और इसका साइज भी बड़ा है. यह ज्यादा स्पेस देता है. यही वजह है कि डेस्क पर रखकर टाइपिंग करना या स्प्लिट-स्क्रीन में काम करना ज्यादा कंफर्टेबल हो सकता है. लेकिन अगर इसे लंबे समय तक हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करेंगे तो थोड़ा भारी महसूस हो सकता है.
Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3: स्क्रीन
Xiaomi Pad 8 Pro में 11.2 इंच की 3:2 रेशियो वाली IPS LCD स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें HDR10 और Dolby Vision का सपोर्ट भी है और ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है. करीब 344 ppi की पिक्सल डेंसिटी की वजह से टेक्स्ट और तस्वीरें काफी शार्प और क्लियर दिखती हैं.
वहीं OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की बड़ी IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. हाई ब्राइटनेस मोड में इसकी ब्राइटनेस 900 निट्स तक पहुंच जाती है. बड़ी स्क्रीन होने की वजह से इसमें मल्टीटास्किंग और स्प्लिट-स्क्रीन ऐप्स इस्तेमाल करना ज्यादा आसान और कम्फर्टेबल लगता है.
Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3: परफॉरमेंस
दोनों में ही Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर आपको मिलता है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसके साथ Adreno 830 GPU दिया गया है. मतलब गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग हो या फिर वीडियो एडिटिंग जैसी हैवी टास्क दोनों ही लगभग एक जैसा स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस देते हैं.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Xiaomi Pad 8 Pro में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलता है, जबकि OnePlus Pad 3 Android 15 के साथ ColorOS 15 पर चलता है. दोनों ही सिस्टम स्मूद काम करते हैं और ऐप्स आसानी से हैंडल करते हैं.
Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3: बैटरी
Xiaomi Pad 8 Pro में 9200mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. खास बात ये है कि इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है. यानी जरूरत पड़ने पर आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.
वहीं OnePlus Pad 3 में इससे बड़ी 12140mAh की बैटरी मिलती है और यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. बड़ी बैटरी की वजह से यह टैबलेट लंबा बैकअप देता है, खासकर अगर आप ज्यादा देर तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या काम करते हैं तो इसमें आपको फायदा मिल सकता है.
Xiaomi Pad 8 Pro vs OnePlus Pad 3: कीमत
अगर कीमत की बात करें तो Xiaomi Pad 8 Pro लगभग 35,000 रुपये के आसपास मिलता है. इस कीमत में आपको काफी दमदार परफॉर्मेंस मिल जाती है, यानी कम पैसों में हाई-एंड एक्सपीरियंस.
वहीं OnePlus Pad 3 की कीमत करीब 48,000 रुपये है. यह टैबलेट बड़ी स्क्रीन, ज्यादा बैटरी बैकअप और पावरफुल स्पीकर साउंड के साथ आता है, इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा रखी गई है.
आपके लिए कौन सही रहेगा?
अगर आपका फोकस कम बजट में मजबूत परफॉर्मेंस पर है, तो Xiaomi वाला ऑप्शन बेहतर हो सकता है. लेकिन अगर आप बड़ी डिस्प्ले, लंबी चलने वाली बैटरी चाहते हैं तो OnePlus पर थोड़ा ज्यादा खर्च करना आपको सही फैसला हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Realme ला रहा नया बजट मॉडल, मिलेगी दमदार बैटरी और स्लिम डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




