आधा भारत नहीं जानता बारिश के मौसम में कितने नंबर पर चलाना चाहिए AC, जान जाएगा तो रहेगा उमस से कोसों दूर

Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Jun 2025 3:03 PM

विज्ञापन

AC Use in Rainy Season

AC Tips: भयंकर गर्मी के बाद मौनसून की एंट्री हो चुकी है. अगर आप भी अपने कमरे में से उमस दूर करने के लिए AC का यूज करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप इसे किस मोड और किस टेम्परेचर पर चलाना बेहतर होगा. इसे आपके कमरे की कूलिंग भी बनी रहेगी और बिजली बिल भी काम आएगा.

विज्ञापन

AC Tips: जून का महीना शुरू हो गया है और भारत में इस बार समय से पहले मौनसून ने भी दस्तक दे दी है. बारिश का मौसम आते ही गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिलती है पर साथ ही में चिपचिपी उमस भी लगने लगती है. ऐसे में अगर आप भी बारिश के मौसम में AC का इस्तेमाल करते हैं तो यह जरूर पता होना चाहिए कि AC को कितने नंबर का चलना सही रहेगा ताकि, उमस से छुटकारा मिल सके और बिजली बिल भी कम आए.

वहीं बारिश के मौसम में AC के रख-रखाव की जरूरत बढ़ जाती है क्योंकि नमी वाले वातावरण में आपको नुकसान से बचने के लिए अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत होती है. आइए आपको बताते हैं कि बरसात के दौरान आपको किस टेम्प्रेचर पर एसी यूज करना चाहिए और साथ ही जानेंगे इस मौसम में AC को किस तरह इस्तेमाल करें ताकि उसकी परफॉरमेंस और बेहतर हो सके.

बरसात में किस नंबर पर चलाए AC?

बारिश के कारण, तापमान पहले से ही गर्मियों के मौसम की तुलना में काफी हद तक गिर चुका होता है. इसके बावजूद आपके घर के कमरों को नमी से मुक्त रखने और ठंडा रहने के लिए आदर्श तापमान पर रखने के लिए अभी भी AC की आवश्यकता होती है. ऊर्जा की बचत के साथ-साथ आरामदायक माहौल के लिए अपने एयर कंडीशनर को लगभग 24-26 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर चला सकते हैं. इससे आपका रूम भी ठंडा रहेगा और उमस बभी नहीं लगेगी.

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते AC चलाने का सही तरीका, जान गए तो बिजली बिल देख नहीं आएगा हार्ट अटैक

बरसात में AC की देख-रेख कैसे करें

1. सही मोड: मानसून में अक्सर हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है. इस स्थिति में, इसे नियंत्रित करने के लिए आपको ड्राई मोड (अगर आपके AC में उपलब्ध है) का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा, कूल, हीट और फैन जैसे कई अन्य मोड हैं, जिनका इस्तेमाल कमरे की परिस्थितियों के हिसाब से करना चाहिए.

2. फिल्टर साफ करें: मौसम चाहे कोई भी हो फिल्टर की नियमित सफाई जरूरी है. आपको महीने में कम से कम दो बार इसकी जांच जरूर करनी चाहिए. इससे ऐसी की परफॉरमेंस बेहतर होती है और बिजली की खपत भी कम होती है. 

3. पंखा इस्तेमाल करें: एसी के साथ-साथ अगर आप सीलिंग फैन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह पूरे कमरे में हवा को धकेलने में मदद करेगा और जल्दी ठंडक करेगा. साथ ही, यह एसी की बाहरी यूनिट पर कम दबाव डालेगा.

4. आस-पास की उपकरणों की जांच करें: AC की परफॉरमेंस को अगर दुगनी करनी है तो आपको यूनिट के आस-पास कोई भी गर्मी पैदा करने वाला या बिजली बदलने वाला उपकरण जैसे LED TV, कंप्यूटर आदि नहीं लगाना चाहिए. साथ ही, चेक करें कि AC वेंट के ठीक सामने कुछ भी न हो.

5. नियमित रखरखाव: समय के साथ-साथ, एयर कंडीशनिंग सिस्टम में धूल, गंदगी और मलबा जमा हो सकता है, जिससे इसकी दक्षता प्रभावित हो सकती है. इसलिए, लंबे समय तक उपयोग के लिए इसे नियमित रूप से सर्विस करवाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: क्या आपके AC में से भी टिप-टिप बरस रहा पानी? फटाफट कर लें यह काम, चुटकियों में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola