Anupama Twist: दो दिन में होगी भारती की शादी, भारती के पिता की प्रॉपर्टी कहानी से हिल जाएगी अनु, राजा की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Dec 2025 10:10 AM

विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजा बिना अपने घर वालों को बताए मुंबई चला जाता है. दूसरी तरफ रजनी कहती है कि भारती की शादी दो दिन में होगी. अनु उससे कहती है कि दो दिन में कैसे सारी तैयारी होगी.

विज्ञापन

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी, अनु को बताती है कि शादी दो दिन में होगी. अनु घबरा जाती है कि इतनी जल्दी वह तैयारी कैसे करेगी. रजनी उससे कहती है वह शादी सिंपल तरीक से करना चाहती है और इसमें कोई सेलेब्स और मीडिया नहीं होंगे. रजनी उससे कहती है वरुण और भारती की शादी में सिर्फ परिवार वाले होंगे. अनु ये सुनकर थोड़ा राहत की सांस लेती है. रजनी, भारती को गहने, पैसे और आशीर्वाद शगुन के तौर पर देती है. वह अनु, इशानी और परी को भी तोहफा देती है. अनु कहती है उसके पास उसे देने के लिए कुछ नहीं है. रजनी कहती है कि उसे भारती के अलावा कुछ नहीं चाहिए.

मुंबई जाएगी लीला

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि लीला शादी में मुंबई जाने की तैयारी करती है और अपना सामान पैक करती है. अंश और तोशू शादी में जाने से मना कर देते हैं. पाखी कहती है वह मुंबई जाएगी लेकिन शादी में शामिल नहीं होगी क्योंकि उसे अपने कॉलेज रीयूनियन में जाना है. कोठारी हाउस में पराग ये जानकर हैरान हो जाता है कि रजनी के बेटे की शादी भारती से हो रही है. प्रेम और राही इस शादी में जाने का फैसला करते हैं. गौतम, पराग से कहता है कि अगर प्रेम ने रजनी और अनु के सामने बिजनेस डील को लेकर बात कर ली तो. मीता ये जानकर पेरशान होती है कि राजा मुंबई क्यों गया है.

परी से मिलने आएगा राजा

भारती की शादी की तैयारी अनुपमा करने लगती है. सरिता, अनु को भारती के गहने अपने पास रखने के लिए कहती है. तभी राजा आता है और परी से माफी मांगता है. वह कहता है कि वह परी के साथ रहने के लिए अपना घर छोड़ देगा. अनु उसे वापस जाने के लिए कहती है क्योंकि वह एक और जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती है. अनु उससे वादा करती है कि परी उसका इंतजार करेगी. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भारती, अनु को बताती है कि उसके पिता को प्रॉपर्टी के मामले में धोखा मिला था. अनु तब सोचती है कि वह चॉल वालों के साथ कुछ भी कभी गलत नहीं होने देगी.

यह भी पढ़ेंAnupama Maha Twists: चॉल के पेपर्स रजनी के हाथ आने से छूट जाएंगे, भारती के गहनों को चुराएगी पाखी की बेटी, शाह हाउस का ये सदस्य जाएगा मुंबई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola