ePaper

Anupama Maha Twists: चॉल के पेपर्स रजनी के हाथ आने से छूट जाएंगे, भारती के गहनों को चुराएगी पाखी की बेटी, शाह हाउस का ये सदस्य जाएगा मुंबई

Updated at : 19 Dec 2025 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Maha Twists

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरा होगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु चॉल वालों से पेपर्स पर साइन करवा लेती है. रजनी को जब ये पता चलता है तो वह बहुत खुश हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, रजनी को बताती है कि भारती, वरुण से शादी करने के लिए मान गई है. अनु, भारती के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती है. वह कहती है कि रजनी ने उसकी बहुत मदद की है, जब वह पहली बार मुंबई आई थी तब. अनु कहती है कि वह भारती के लिए कुछ भी कर सकती है. इसके बाद अनु, रजनी से अनुरोध करती है कि ये शादी वह चॉल में करवाना चाहती है. रजनी इसके लिए मान जाती है और अनु से पेपर्स पर शादी से पहले साइन लेने के लिए कहती है.

वरुण और भारती की शादी में मुंबई जाने का फैसला करेगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु चॉल में सबको पेपर्स पर साइन पढ़कर करने के लिए कहते हैं. हालांकि चॉल वाले कहते हैं कि वह अनु पर पूरा भरोसा करते हैं और बिना पेपर्स पढ़े ही साइन कर देते हैं. दूसरी तरफ शाह हाउस में सबको पता चलता है कि अनु ने वरुण और भारती की शादी फिक्स कर दी है. पाखी अपसेट हो जाती है और कहती है कि अनु, ईशानी की शादी रजनी के बेटे से फिक्स करवा सकती थी, लेकिन वह दूसरों का ज्यादा सोचती है. लीला इस शादी में शामिल होने के बारे में सोचती है.

भारती के गहने और पैसे चुराएगी ईशानी

अनुपमा, रजनी को फोन पर बताती है कि सबने पेपर्स पर साइन कर लिया है. रजनी ये सुनकर खुश हो जाती है और चॉल को तोड़ने का सपना देखने लगती है. थोड़ी देर बाद रजनी को पता चलता है कि तावड़े के घर में आ लग गई और पेपर्स जल गए. रजनी ये जानकर आग बबूला हो जाती है और कहती है वह अनु से हार नहीं सकती. वरुण उसे शांत कराता है और पेपर्स दोबारा भेजने की बात कहता है. वरुण पूछता है कि उसने उसकी शादी भारती से क्यों फिक्स करवाई. रजनी कहती है कि राजनीति में दिखावा जरूरी है और सब लोग उसकी तारीफ करेंगे ये जानकर कि उसने एक गरीब लड़की को अपनी बहू बनाया है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भारती को रजनी पैसे और गहने शगुन में देती है. ईशानी इन पैसों और जेवर को चुराने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ें Anupama Twist: रजनी के घर की बहू बनेगी भारती, दिवाकर बनेगा राही का आशिक, पराग की एक्स GF का राज जानेगा ये शख्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola