Anupama Twist: रजनी के घर की बहू बनेगी भारती, दिवाकर बनेगा राही का आशिक, पराग की एक्स GF का राज जानेगा ये शख्स

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Dec 2025 11:35 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Twist: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वरुण के बारे में अनु, भारती को सोचने के लिए कहती है. वह उसे अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए कहती है. दूसरी तरफ गौतम, दिवाकर से झूठ बोलता है कि राही उसे पसंद करने लगी है.

विज्ञापन

Anupama Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भारती को डर लगता है कि मंगेश अगर वापस आ गया तो क्या होगा. अनु उसे समझाती है मंगेश जेल में है और बाहर नहीं आ सकता. भारती फिर भी परेशान होती है. भारती कहती है कि जेल से बाहर निकलने के बाद मंगेश उससे बदला लेगा. अनु उसे शांत कराने की कोशिश करती है. दूसरी तरफ रजनी अपने बेटे वरुण को डांटती है कि उसने अपनी लाइफ खतरे में क्यों डाला. वरुण कहता है कि वह बस भारती को इम्प्रेस करना चाहता था. रजनी उसे दोबारा ऐसा कुछ नहीं करने के लिए कहती है.

प्रेम और राही को साथ देखकर गुस्सा होगा दिवाकर

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि भारती को अनु अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कहती है. वह उसे बताती है कि रजनी ने उसे वरुण के लिए चुना है. वह उसे वरुण के बारे में पूरी तरह से सोचकर फैसला लेने के लिए कहती है. भारती उससे कहती है कि वह उसके फैसले पर भरोसा करती है. भारती कहती है कि अनु उसके लिए जो फैसला लेगी, वह ठीक होगा. दूसरी तरफ प्रेम और राही को साथ देखकर दिवाकर को जलन होती है. गौतम उसे देख लेता है. गौतम, दिवाकर को भड़काता है कि राही उसे पसंद करने लगी है. दिवाकर ये सुनकर काफी खुश हो जाता है.

भारती और वरुण की शादी को लेकर आया नया ट्विस्ट

भारती के माता-पिता अनुपमा के फैसले पर खुश होते हैं. वह भारती और वरुण की शादी के लिए मान जाते हैं. अनु और प्रीत खुश होती है कि भारती दुल्हन बनेगी. दूसरी तरफ राही अपने एग्जाम के लिए तैयारी करती है. गौतम को पराग और रजनी के अतीत के बारे में पता चलता है और वह शॉक्ड हो जाता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वरुण और भारती की शादी अनु पक्की करती है. रजनी सारे चॉल वालों को अपने घर पर पेपर्स पर साइन करने के लिए बुलाती है. अनु सबके साइन लेती है. रजनी खुश होती है और वह चॉल को तोड़ने का प्लान करती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: रजनी के बाद अब ये शख्स अनुपमा को देगा धोखा, राही का चल रहा अफेयर?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola