Akhanda 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’, 8वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

Akhanda 2 Box Office Collection Day 8
Akhanda 2 Box Office Collection Day 8: नंदमुरी बालकृष्ण की एक्शन फिल्म ‘अखंडा 2’ की कमाई में आठवें दिन गिरावट देखी गई है, इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. पहले हफ्ते में शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म 80 करोड़ क्लब के बहुत करीब पहुंच गई है.
Akhanda 2 Box Office Collection Day 8: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘अखंडा 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद अब थोड़ी धीमी रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है. हालांकि गिरावट के बावजूद फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई कर ली है. दमदार एक्शन, धार्मिक भावनाओं और बालकृष्ण की जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है.
आठवें दिन दिखी गिरावट
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अखंडा 2’ ने पहले सात दिनों में भारत में करीब 76.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर लिया है. सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने लगभग 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी. आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई में और गिरावट देखने को मिली. इस दिन फिल्म ने करीब 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 78.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. भले ही कमाई की रफ्तार धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म अब भी 80 करोड़ क्लब के करीब आ गई है.
फिल्म के डे वाइज कलेक्शन
| Day 0 | 8 Cr |
| Day 1 | 22.5 Cr |
| Day 2 | 15.5 Cr |
| Day 3 | 15.1 Cr |
| Day 4 | 5.25 Cr |
| Day 5 | 4.25 Cr |
| Day 6 | 3.3 Cr |
| Day 7 | 2.85 Cr |
| Day 8 | 1.75 Cr |
| Total Collection | 78.50 Cr |
इन फिल्मों के साथ रहा मुकाबला
19 दिसंबर को सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. हॉलीवुड की बड़ी साइंस फिक्शन फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके अलावा हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ भी पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इन बड़ी फिल्मों से मिली कड़ी टक्कर का असर ‘अखंडा 2’ की कमाई पर भी देखने को मिला. ‘अखंडा 2’ के साथ कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ भी रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




