Grok Imagine ने दिखाया हरा-भरा मंगल, Elon Musk का दावा- एक दिन यह संभव होगा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Dec 2025 8:54 PM
Elon Musk Mars/X/@@jeffreyweichsel
एलन मस्क ने कहा मंगल एक दिन जीवन से हरा-भरा होगा. Grok Imagine वीडियो ने दिखाया भविष्य का लाल ग्रह
स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने फिर से अपने मंगल मिशन को लेकर दुनिया को चौंका दिया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में लाल ग्रह हरे-भरे जीवन से भर जाएगा. यह बयान उन्होंने एक एआई-जनरेटेड वीडियो देखने के बाद दिया, जिसे Grok Imagine ने तैयार किया था.
Grok Imagine: एआई वीडियो ने दिखाया हरा मंगल
Grok Imagine द्वारा बनाए गए वीडियो में मंगल को एक हरे-भरे, जीवन से भरे ग्रह के रूप में दिखाया गया. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने लिखा, Mars will be green with life one day. उनका मानना है कि इंसान की कोशिशें एक दिन मंगल को पृथ्वी जैसा बना देंगी.
Mars will be green with life one day https://t.co/khX5rrRoT3
— Elon Musk (@elonmusk) December 19, 2025
2026 से शुरू होंगी स्टारशिप उड़ानें
मस्क ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 2026 के अंत तक बिना मानव वाले स्टारशिप मिशन मंगल की ओर भेजे जाएंगे. शुरुआती आगमन 2027 तक होने की उम्मीद है. यह कदम मंगल पर कॉलोनी बनाने की दिशा में पहला ठोस प्रयास माना जा रहा है.
तकनीकी चुनौतियों के बावजूद उम्मीदें कायम
हालांकि संसाधनों और तकनीक की कमी अभी भी बड़ी बाधा है, लेकिन मस्क का विश्वास है कि भविष्य में मंगल को टेराफॉर्म करके वहां जीवन संभव बनाया जा सकता है. उनका विजन है कि आने वाले दशकों में मंगल पृथ्वी जैसा दिखे और इंसान वहां स्थायी रूप से रह सके.
xAI टीम की कल्पना से प्रेरित
यह वीडियो दरअसल xAI टीम के एक कर्मचारी के सुझाव पर बनाया गया था.मस्क ने इस कल्पना को सराहा और इसे अपने लंबे समय से चले आ रहे मंगल विजन से जोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: Elon Musk Net Worth: एलन मस्क ने रच डाला इतिहास, 600 अरब डॉलर की दौलत के साथ तोड़े सभी रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने दिखाया Grok AI का एक और कमाल, फोटो सेकेंडों में बन जाएगी वीडियो
फेक ग्राफिक्स से सावधान रहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










