AC चलाने पर ज्यादा आ रहा है बिल? बस कर लें ये काम, नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली
Published by : Shivani Shah Updated At : 13 May 2025 3:53 PM
AC Electricity Saving Tips
AC Electricity Saving Tips: कई लोग एसी के कारण आने वाले बिजली बिल से परेशान रहते हैं. इस कारण कई लोग अपने घरों में एसी भी नहीं चलाते. अगर आप भी बढ़ी हुई बिजली बिल से परेशान हैं तो फिर हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आपका बिजली बिल कम आएगा और आप आराम से इस गर्मी में ठंडी हवा का मजा ले पाएंगे.
AC Electricity Saving Tips: गर्मी अपने पीक पर है. चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी ने हर किसी की हालत खराब कर दी है. ऐसे में इस गर्मी से बचने का एक ही तरीका है वो है एयर कंडीशनर यानी की AC. वहीं, एसी चलाने पर गर्मी से राहत तो मिल ही जाती है लेकिन बाद में आने वाली ज्यादा बिजली की बिल अलग ही टेंशन दे देती है. ऐसे में इस बिजली बिल के कारण ही कई लोग अपने घरों में एसी नहीं चला पाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप का बिजली बिल ज्यादा नहीं आएगा. साथ ही आप दिन भर एसी की ठंडी हवा का मजा भी ले पाएंगे.
यह भी पढ़ें: कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती
रेगुलर सफाई
एसी के फिल्टर को लगातार साफ करते रहना चाहिए ताकि उसमें जमे धूल के कारण एयर फ्लो पर असर न पड़े. एसी का फिल्टर साफ रहने से एयर फ्लो अच्छा रहता है और रूम जल्दी ठंडा होता है. ऐसे में बिजली की खपत भी ज्यादा नहीं होती है और आप आराम से ठंडी हवा का मजा ले सकेंगे.
टेंपरेचर करें सेट
एसी को हमेशा 24 से 26 डिग्री पर ही चलाना चाहिए. इस टेंपरेचर पर एसी चलाने से बिजली की खपत ज्यादा नहीं होती है. कम टेंपरेचर जैसे 118 से 16 डिग्री पर एसी चलाने से बिजली की खपत ज्यादा होती है. ऐसे में हमेशा एसी को 24 से 26 डिग्री पर ही चलाएं.
एसी के साथ फैन का करें इस्तेमाल
24 से 26 डिग्री पर चल रहे एसी के साथ आप सीलिंग फैन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे आपका रूम जल्दी ठंडा भी होगा और एसी पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ेगा. साथ ही बिजली की खपत में भी कटौती होगी.
एसी मोड्स का करें यूज
एसी में कई सारे मोड्स दिए होते हैं. लेकिन कई लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं. ऐसे में हर मौसम के अनुसार एसी का मोड रखने पर बिजली की खपत को कम करने में मदद मिलेगी. जैसे कि आप बारिश के मौसम में एसी को ड्राई मोड में चला सकते हैं और गर्मी में कूल मोड. इससे एसी पर रूम को ठंडा करने के लिए ज्यादा भार भी नहीं पड़ेगा और बिजली की कम खपत भी होगी.
इन्वर्टर एसी का करें इस्तेमाल
अन्य एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी ज्यादा फायदा देती है. इन्वर्टर एसी आपके रूम के टेंपरेचर के अनुसार एडजस्ट कर रूम को ठंडा करते हैं. वहीं, अन्य एसी की स्पीड ज्यादातर फिक्स्ड रहती है, जो रूम को ठंडा करने के लिए ज्यादा बिजली की खपत करते हैं. ऐसे में हो सके तो इन्वर्टर एसी का ही इस्तेमाल करें और अगर आप नया एसी खरीदने वाले हैं तो फिर इन्वर्टर एसी ही खरीदें.
रूम को अच्छे से करें पैक
रूम को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी चलाते समय रूम को अच्छी तरह से पैक कर लें. खिड़की-दरवाजों को बंद कर दें और खिड़की पर पर्दे का इस्तेमाल करें. एसी चलने के दौरान अगर रूम अच्छे से पैक नहीं होने पर एसी की कूलिंग बाहर निकल जाती है. ऐसे में रूम भी जल्दी ठंडा नहीं होता है. इसलिए एसी चलाने के दौरान हमेशा रूम को अच्छे से सील कर दें.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर
यह भी पढ़ें: हर दिन 24 घंटे फ्रिज चलने पर कितना आएगा महीने का बिजली बिल? यहां समझ लें पूरा गणित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










