तीन दिन के अंदर Aadhaar Card रखने वाले कर लें यह काम, वरना बाद में देने पड़ेंगे इतने पैसे

Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Jun 2025 11:55 PM

विज्ञापन

How to Reactivate a Deactivated Aadhaar

Aadhar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने घोषणा की है कि आधार कार्ड धारक 14 जून 2025 तक अपने विवरण फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इस तारीख के बाद, विवरण अपडेट करने पर लोगों को ₹50 का शुल्क देना होगा.

विज्ञापन

Aadhaar Card Update: अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियम के अनुसार, हर भारतीय को अपना आधार कार्ड हर 10 साल में अपडेट कराना होता है. इसके अलावा ब्लू आधार यानी बच्‍चों के आधार को भी 5 साल से 15 साल के बीच अपडेट कराया जाता है.

UIDAI ने घोषणा की है कि आधार कार्ड धारक 14 जून 2025 तक अपने आधार विवरण को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं. अंतिम तिथि नजदीक आने के चलते, उन आधार कार्ड धारकों के लिए यह एक अहम मौका है, जिन्होंने अब तक इस सुविधा का लाभ नहीं उठाया है. निर्धारित तिथि के बाद आधार विवरण में किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए आपको ₹50 शुल्क देना होगा.

किन लोगों को करना है Aadhaar अपडेट?

आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करना उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में अपने आधार में कोई बदलाव नहीं कराया है. जिन बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बना हुआ है, उनके लिए यह अनिवार्य है कि वे 5 से 15 वर्ष की आयु के बीच अपने बायोमैट्रिक विवरण को अपडेट करा लें. UIDAI पहले भी अंतिम तिथि को कई बार आगे बढ़ा चुकी है. हालांकि, इस बार ऐसा माना जा रहा कि यह तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. इस लिए बिना समय गवाए अपने आधार को अपडेट कर लें.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Aadhaar में कितनी बार बदलता है पता और फोन नंबर, जानेगा तो इस दिन तक करा लेगा फ्री में अपडेट

फ्री में कैसे करें Aadhaar अपडेट ?

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की मदद से लॉगिन करें.
  • वेबसाइट के ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘Document Update’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • पहचान प्रमाण (PoI) और पते का प्रमाण (PoA) से संबंधित वैध दस्तावेज JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में (अधिकतम 2MB साइज) अपलोड करें.
  • अंत में अनुरोध सबमिट करें और SMS के जरिए प्राप्त होने वाले अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) के माध्यम से अपने अपडेट की स्थिति को ट्रैक करें.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका Aadhaar Card कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: Pin Code हुआ पुराना, आ गया DIGIPIN का जमाना! भारतीय डाक लाया नया एड्रेसिंग सिस्टम, जानें कैसे पता करें अपना पिन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola