इंटेक्स ने लॉन्च किये दो स्मार्टफोन, कीमत 2,999 रुपये से शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 4:07 PM
विज्ञापन
इंटेक्स कंपनी ने दो बजट स्मार्टफोन लांच किये हैं. बेहद सस्ते दरों में लॉन्च हुए इस फोन में कई अच्छे फीचर्स मौजूद है. क्लाउड 3जी कैंडी और क्लाउड 3जी जेम के नाम से पेश हुए इस फोन को कंपनी के वेबसाइट में लिस्ट कर दिया गया है. एंड्रायड 4.4.2 किट कैट पर चलने वाले इस […]
विज्ञापन
इंटेक्स कंपनी ने दो बजट स्मार्टफोन लांच किये हैं. बेहद सस्ते दरों में लॉन्च हुए इस फोन में कई अच्छे फीचर्स मौजूद है. क्लाउड 3जी कैंडी और क्लाउड 3जी जेम के नाम से पेश हुए इस फोन को कंपनी के वेबसाइट में लिस्ट कर दिया गया है. एंड्रायड 4.4.2 किट कैट पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम की सुविधा है. इसकी कीमत क्रमश: 2,999 व 3,999 रुपये है.
क्लाउड 3 जी कैंडी
क्लाउड 3 जी कैंडी में 1.0 GHz सिगल कोर के साथ यह ऑपरेटिंग सिस्टम 4.4.2 पर चलेगी. एलईडी फ्लैश के साथ 2 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. साथ ही इसमें 256 एमबी रैम का इस्तेमाल किया गया है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक इसकी मैमोरी बढ़ायी जा सकती है.

क्लाउड 3जी जेम
512 जीबी रैम के साथ क्लाउड 3जी जेम के साथ लांच हुए इस स्मार्टफोन में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरा 2 MP का है. 350 स्टैंडबाय टाइम देने वाला यह स्मार्टफोन का डिस्पले 4 इंच का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










