जिओनी का " मैराथन M 5 लाइट" भारत में लांच , कीमत 12,999 रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 7:23 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पिछले महीने चीन में लांच हुए " मैराथन M 5 लाइट " भारत में भी लांच हो गया है. इसकी कीमत 12,999 रुपये है. मैराथन सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह जियोनी मैराथन एम5 लाइट की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है. हैंडसेट में कंपनी ने 4000 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी का […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पिछले महीने चीन में लांच हुए " मैराथन M 5 लाइट " भारत में भी लांच हो गया है. इसकी कीमत 12,999 रुपये है. मैराथन सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह जियोनी मैराथन एम5 लाइट की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है. हैंडसेट में कंपनी ने 4000 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया है.
हैंडसेट में कंपनी ने 4000 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया है. कंपनी के वेबसाइट में दी गयी जानकारी के मुताबिक, यह 40 घंटे तक का टॉक टाइम देगी. आम इस्तेमाल में इसके 3 दिन तक चलने और 39 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है.
इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










