नहीं रहे मोबाइल में SMS के जनक मैकानेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2015 8:17 PM
विज्ञापन
लंदन : मोबाइल नेटवर्क के जरिए संदेश भेजने का विचार पेश करने के बाद एसएमएस के जनक के तौर पर जाने जाने वाले मैटी मैकोनेन का 63 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया. वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे. एसएमएस के जनक के तौर पर विख्यात होने के बावजूद मैकोनेन अक्सर कहा […]
विज्ञापन
लंदन : मोबाइल नेटवर्क के जरिए संदेश भेजने का विचार पेश करने के बाद एसएमएस के जनक के तौर पर जाने जाने वाले मैटी मैकोनेन का 63 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया. वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे. एसएमएस के जनक के तौर पर विख्यात होने के बावजूद मैकोनेन अक्सर कहा करते थे कि अकेले उन्होंने इस प्रौद्योगिकी का आविष्कार नहीं किया.
प्रथम टेक्स्ट मैसेज की 20वीं वर्षगांठ पर मैकोनेन ने कहा था कि वह एसएमएस का विकास एक संयुक्त प्रयास मानते हैं और यह नोकिया ही थी जिसने इस सेवा को लोकप्रिय बनाने में मदद की. उन्होंने कहा था, मायने में इस सेवा को तब शुरु किया जब नोकिया ने एसएमएस लिखने की सुविधा वाला पहला फोन (नोकिया 2010) 1994 में पेश किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










