क्या आपको मिला फेसबुक का नया सिक्योरिटी फीचर, हैक नहीं होगा अकाउंट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 10:32 AM

विज्ञापन

फेसबुक ने अपने यूजर्स के अकाउंट्स को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एक नया फीचर Security chekup पेश किया है. जल्द ही फेसबुक यूजर्स को यह फीचर न्यूज फीड में दिखायी देने वाला है, फिलहाल फेसबुक अभी इस यह फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो चुनिंदा यूजर्स तक पहुंच भी चुका है. […]

विज्ञापन
फेसबुक ने अपने यूजर्स के अकाउंट्स को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एक नया फीचर Security chekup पेश किया है. जल्द ही फेसबुक यूजर्स को यह फीचर न्यूज फीड में दिखायी देने वाला है, फिलहाल फेसबुक अभी इस यह फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो चुनिंदा यूजर्स तक पहुंच भी चुका है.
फेसबुक का सिक्योरिटी चैकअप फीचर पॉपअप की तरह यूजर्स को दिखाई देगा. इस पॉपअप बॉक्स में पासवर्ड बदलने और अलग-अलग कंप्यूटर में ऑन फेसबुक सर्विस को देखा जा सकता है. लॉगइन अलर्ट्स चालू करने और मौजूदा फेसबुक सेशन को पूरी तरह से बंद करने के ऑप्शन मिलेंगे. आप एक भी डिवाइस से पुराने सभी लॉगइन सेशंस को बंद भी कर सकते हैं.
आजकल फेसबुक यूजर्स कई डिवाइस जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल पर अपना अकाउंट खोलते हैं और लॉग ऑफ नहीं करते हैं. कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है. ऐसी गलती से बचने के लिए फेसबुक ने यह फीचर पेश किया है.इसके अलावा अगर कभी भी किसी नयी डिवाइस में आपका अकाउंट ओपेन किया जायेगा, तो इमेल के जरिये आपको एक अलर्ट भी भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola