फेसबुक पर स्लिम फोटो देखने से बचें महिलाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 12:21 PM
विज्ञापन
एक नये अध्ययन के अनुसार हो सकता है नुकसान फेसबुक पर छहरही महिलाओं की तसवीरें देखने से शारीरिक असंतुष्टि और खान-पान के व्यवहार में विकार हो सकता है. यह अध्ययन बॉडी इमेज : ऐन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च में प्रकाशित हुआ था. सोशल मीडिया आज लोगों को बहुत प्रभावित कर रहा है. साथ ही इसके […]
विज्ञापन
एक नये अध्ययन के अनुसार हो सकता है नुकसान
फेसबुक पर छहरही महिलाओं की तसवीरें देखने से शारीरिक असंतुष्टि और खान-पान के व्यवहार में विकार हो सकता है. यह अध्ययन बॉडी इमेज : ऐन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च में प्रकाशित हुआ था.
सोशल मीडिया आज लोगों को बहुत प्रभावित कर रहा है. साथ ही इसके प्रभाव-दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं. एक नये अध्ययन में बताया गया है कि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर बहुत छरहरी काया वाली महिलाओं की तसवीरें देखने से महिलाओं में शरीर के प्रति असंतुष्टि और खाने संबंधी विकार हो सकते हैं.
अध्ययन में बताया गया है कि ऐसी तसवीरों को शरीर के विशेष अंगों को दिखाने के लिए कॉप किया जाता है. इन तसवीरों को देख कर युवतियां यह सोचने लगती हैं कि क्या वे भी ऐसी दिख सकती हैं.
किशोरियां और यहां तक की युवतियां इन तसवीरों से आकर्षक, फिट और सुंदर लगने की प्रेरणा लेती हैं. डेविस की यूनविर्सटी ऑफ कैलिफोर्निया से जननाथ गजनवी ने बताया कि महिलाएं सोशल मीडिया पर कम कपड़े पहने हुए कामुक महिलाओं और उनके अंगों की तसवीरें खोजने की कोशिश करती हैं.
अध्ययन के लिए गजनवी और सहायक प्रोफेसर लारामी टेलन ने थिनस्पेरिशन और थिनस्पो के तौर पर ट्विटर और पिनटेरेस्ट पर पोस्ट की गयी लगभग 300 तसवीरों का परीक्षण किया और पाया कि बहुत छरहरी काया वाली लड़कियों की छवि को बढ़ावा देना खान-पान के विकार का कारण बन सकता है. गजनवी ने बताया, इससे इन लड़कियों और महिलाओं को छरहरी काया पाने के लिए कड़े आहार नियम पालन करने, अधिक व्यायाम करने और अन्य हानिकारक व्यवहार करने की प्रेरणा मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










