आइबीएम-फेसबुक ने किया नया समझौता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 12:15 PM
अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी आइबीएम ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते से उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा. उपभोक्ता फेसबुक और आइबीएम के विपणन क्लाउड ग्राहक डेटा के संयुक्त आंकड़ों के साथ फेसबुक के विज्ञापन खरीदने में भी सक्षम होंगे. वेबसाइट टेकक्रंच के मुताबिक, आइबीएम ने अपने विपणन क्लाउड […]
अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी आइबीएम ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते से उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा. उपभोक्ता फेसबुक और आइबीएम के विपणन क्लाउड ग्राहक डेटा के संयुक्त आंकड़ों के साथ फेसबुक के विज्ञापन खरीदने में भी सक्षम होंगे.
वेबसाइट टेकक्रंच के मुताबिक, आइबीएम ने अपने विपणन क्लाउड विश्लेषक में करोड़ डॉलर निवेश किये हैं. आइबीएम वाणिज्य के निदेशक जय हेंडरसन के मुताबिक, आइबीएम के थिंकलैब से जुड़नेवाली फेसबुक पहली कंपनी है. थिंकलैब में आइबीएम और फेसबुक के सदस्य विज्ञापनदाताओं के साथ बैठ कर व्यक्तिगत ग्राहक अनुभवों को ध्यान में रख कर विज्ञापन तैयार करेंगे.
इस नयी पहल से कंपनी उन चुनिंदा फेसबुक उपयोगकर्ताओं की पहचान करेगी, जो लंबी अवधि तक विज्ञापनों से जुड़ने के इच्छुक हैं और उसी के आधार पर वे उसी तरह के सौदे उपलब्ध करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










