''एयरटेल जीरो'' प्लान से नेट न्यूट्रलिटी का संबंध नहीं : एयरटेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2015 4:18 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी नयी पेशकश ‘एयरटेल जीरो’ को लेकर शुरू हुई बहस को ‘असम्बद्ध’ करार दिया है . कंपनी का कहना है कि यह पेशकश ग्राहकों को मोबाइल एप्प की नि:शुल्क पहुंच उपलब्ध कराने के लिए की गई है. एयरटेल ने इसी सप्ताह एक नया मार्केटिंग प्लेटफार्म […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी नयी पेशकश ‘एयरटेल जीरो’ को लेकर शुरू हुई बहस को ‘असम्बद्ध’ करार दिया है .
कंपनी का कहना है कि यह पेशकश ग्राहकों को मोबाइल एप्प की नि:शुल्क पहुंच उपलब्ध कराने के लिए की गई है. एयरटेल ने इसी सप्ताह एक नया मार्केटिंग प्लेटफार्म एयरटेल जीरो पेश करने की घोषणा की थीं.
इसके जरिये ग्राहक अनेक मोबाइल एप्लीकेशन का नि:शुल्क लाभ उठा सकते हैं क्योंकि डेटा शुल्क का भुगतान सम्बद्ध कंपनियां करेंगी. हालांकि कंपनी की इस पेशकश का ‘इंटरनेट की निरपेक्षता के मूल सिद्धांत का उल्लंघन’ करार देते हुए विरोध किया जा रहा है क्योंकि यह कुछ ही एप्प तक पहुंच की पेशकश करती है न कि सभी एप्प के लिए.
भारती एयरटेल के उपभोक्ता कारोबार निदेशक एस गोपालन ने कहा ‘पहला और सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि एयरटेल जीरो भी ग्राहकों के लिए नि:शुल्क है तथा बड़े या छोटे सभी के लिए खुला है.
उन्होंने कहा कि कंपनी इस उत्पाद के संबंध में ‘इंटरनेट निपरेक्षता पर बडी और कुछ ‘असम्बद्ध बहस’ देख रही है. इस उत्पाद के आलोचकों के विचारों का स्वागत है लेकिन यह भी तथ्य है कि इसकी घोषणा के बाद से 150 से अधिक छोटी कंपनियों (स्टार्टअप) ने हमसे संपर्क कर इसके बारे में जानना चाहा है.
गोपालन ने कहा कि इस पहल से स्टार्टअप को भी ‘बडी कंपनियों’ के साथ ‘समान अवसर’ मिलेगा. उनका कहना है कि इस बारे में पिछले दिनों से चल रही बहस से तो यही संकेत मिलता है कि ज्यादातर लोगों को अब भी इंटरनेट निरपेक्षता (नेट न्यूट्रालिटी) की जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










