YouTube ने फर्जी खबरों के खिलाफ कसी कमर, 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश...

न्यूयॉर्क : गूगल की वीडियो प्लेटफॉर्म कंपनी यूट्यूब भ्रामक सूचनाओं पर शिकंजा कसने और समाचार संगठनों की मदद के लिए खबर की सच्चाई परखने के वास्ते कई कदम उठा रही है. इसके अलावा कंपनी इन चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश भी करेगी. यूट्यूब ने यह जानकारी दी. कंपनी ने […]
न्यूयॉर्क : गूगल की वीडियो प्लेटफॉर्म कंपनी यूट्यूब भ्रामक सूचनाओं पर शिकंजा कसने और समाचार संगठनों की मदद के लिए खबर की सच्चाई परखने के वास्ते कई कदम उठा रही है.
इसके अलावा कंपनी इन चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश भी करेगी. यूट्यूब ने यह जानकारी दी. कंपनी ने कहा है कि वह समाचार स्त्रोतों को और अधिक विश्वसनीय बनायेगी, खासतौर से ब्रेकिंग न्यूज के मामले में एहतियत बरतेगी जहां गलत सूचनाएं आसानी से फैल सकती है.
इसी क्रम में, यूट्यूब वीडियो सर्च के परिणाम में वीडियो और उससे जुड़ी खबर का एक छोटा-सा विवरण उपयोगकर्ताओं को दिखाना शुरू करेगा. इसी के साथ चेतावनी भी देगा कि ये खबरें बदल सकती हैं.
इसका उद्देश्य फर्जी वीडियो पर रोक लगाना है जो कि गोलीबारी, प्राकृतिक आपदा और अन्य प्रमुख घटनाओं के मामले में तेजी से फैल सकती है.
यू-ट्यूब ने कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर खबरों में सुधार और भ्रामक सूचनाएं जैसी गंभीर चुनौतियों से निबटने के लिए अगले कुछ वर्षों में 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी.
इसमें दुनिया भर के समाचार संगठनों में टिकाऊ एवं बेहतर वीडियो परिचालन स्थापित करने के लिए कर्मचारी प्रशिक्षण और वीडियो प्रोडेक्शन सुविधा में सुधार जैसे चीजें शामिल हैं.
इसके अलावा कंपनी विकिपीडिया और इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका जैसे सामान्य विश्वसनीय सूत्रों के साथ विवादित वीडियो से निबटने के तरीकों का भी परीक्षण कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




