अरे वाह! वीडियो बनाने, पोस्ट करने वालों को यूट्यूब ने दिया पैसा कमाने का नया मौका
Updated at : 22 Jun 2018 4:19 PM (IST)
विज्ञापन

सान फ्रांसिस्को : वीडियो बनाने और पोस्ट करने वालों को अक्सर ठीकठाक पैसे नहीं देने की आलोचना झेलने वाला यूट्यूब अब लोगों को ऐसे चैनल शुरू करने के मौके भी देगा जिसके लिए उन्हें दर्शकों से पैसा मिल सकेगा. यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट अधिकारी नील मोहन ने बताया कि गूगल के मालिकाना हक वाली इस […]
विज्ञापन
सान फ्रांसिस्को : वीडियो बनाने और पोस्ट करने वालों को अक्सर ठीकठाक पैसे नहीं देने की आलोचना झेलने वाला यूट्यूब अब लोगों को ऐसे चैनल शुरू करने के मौके भी देगा जिसके लिए उन्हें दर्शकों से पैसा मिल सकेगा.
यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट अधिकारी नील मोहन ने बताया कि गूगल के मालिकाना हक वाली इस सेवा में वर्तमान में ज्यादातर कमाई विज्ञापनों से होती है.
नील ने कहा, अभी भी मुख्य ध्यान इस पर ही होगा लेकिन हम विज्ञापनों से इतर भी सोचना चाहते हैं. वीडियो बनाने वालों के पास पैसा कमाने के कई तरीके और अवसर होने चाहिए.
ऐसे चैनल जिनके 1,00,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं, उनकी सदस्यता के लिए दर्शकों को 4.99 डॉलर यानी लगभग 320 रुपये मासिक शुल्क चुकाना होगा. कंपनी ने कहा कि वीडियो बनाने वाले शर्ट या फोन के कवर जैसी वस्तुएं भी चैनल पर बेच सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




