गूगल, रेलटेल ने देश के 400 रेलवे स्टेशनों को किया मुफ्त वाई-फाई से लैस
Updated at : 07 Jun 2018 10:46 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने कहा है कि उसने रेलटेल के सहयोग से देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क सार्वजनिक वाई-फाई सेवा की शुरुआत की है. गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने कहा है कि उसने रेलटेल के सहयोग से देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क सार्वजनिक वाई-फाई सेवा की शुरुआत की है.
गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी थी और असम का डिब्रुगढ़ गुरुवारको जुड़कर 400वां रेलवे स्टेशन हो गया है.
उसने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत के पहले साल के भीतर देश के 100 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर इसकी शुरुआत की गयी थी. इससे पहली बार प्रतिदिन 15 हजार लोग इंटरनेट का लाभ उठाने में सक्षम हुए.
इस नि:शुल्क वाई-फाई सेवा के तहत किसी उपभोक्ता को पहले 30 मिनट के लिए इंटरनेट का कोई शुल्क नहीं देना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




