Facebook यूजर्स का डेटा हैंडसेट कंपनियों को देने का मामला: सरकार ने फेसबुक से मांगा स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 10:30 PM
नयी दिल्ली : सरकार ने उपयोगकर्ताओं की जानकारी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को देने संबंधी रपटों पर सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक से स्पष्टीकरण मांगा है. कंपनी से 20 जून तक जवाब देने को कहा गया है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस बारे में प्रकाशित खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कंपनी से विस्तृत तथ्यात्मक […]
नयी दिल्ली : सरकार ने उपयोगकर्ताओं की जानकारी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को देने संबंधी रपटों पर सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक से स्पष्टीकरण मांगा है.
कंपनी से 20 जून तक जवाब देने को कहा गया है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस बारे में प्रकाशित खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कंपनी से विस्तृत तथ्यात्मक रपट मांगी है. आधिकारिक बयान के अनुसार, इलेक्ट्रोनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक से इस मुद्दे पर विस्तृत तथ्यात्मक रपट मांगी है.
इसमें कहा गया है कि हाल ही में कुछ रपटों में दावा किया गया है कि फेसबुक ने कुछ ऐसे समझौते किये हैं, जिससे फोन व ऐसे अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनियां उसके उपयोगकर्ताओं से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकती हैं.
बयान के अनुसार, भारत सरकार इस तरह के उल्लंघन / कमियों से जुड़ी रपटों को लेकर चिंतित है. संपर्क करने पर फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, हम लोगों से जुड़ी जानकारी की रक्षा करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.
प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सरकार के सवालों के जवाब देने के लिए हर समय तैयार है. उल्लेखनीय है कि फेसबुक इससे पहले कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़े डेटा लीक प्रकरण के कारण भी विवाद में घिरी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










