Amazon से महिला ने मंगाया इलेक्ट्रिक टूथब्रश, बदले में अमेजन ने यह क्या भेज दिया?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Feb 2023 1:07 PM
ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल फोन मंगवाने पर साबुन मिलने, लैपटॉप की जगह गत्ते आने जैसी कुछ घटनाएं बीते वक्त में सामने आ चुकी हैं. ऐसी ही एक ताजा घटना खबरों में है. एक महिला ने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की है. महिला ने अमेजन से इलेक्ट्रिक टूथब्रश मंगाया था, लेकिन पैकेट से जो निकला, उसे देखकर होश उड़ गए.
Woman Gets Chaat Masala On Ordering Electric Toothbrush From Amazon: ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) क्रेज बढ़ता जा रहा है. बस एक क्लिक पर आप फल-सब्जी से लेकर घर का राशन या बड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, कोई भी चीज कहीं से भी अपने पास (Home Delivery) मंगवा सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ नुकसान (Online Shopping Loss) भी हैं. कई बार ग्राहक मंगाते कुछ हैं और उन्हें मिलता कुछ है. मोबाइल फोन (Mobile Phone) मंगवाने पर साबुन मिलने, लैपटॉप (Laptop) की जगह गत्ते आने जैसी कुछ घटनाएं बीते वक्त में सामने आ चुकी हैं. ऐसी ही एक ताजा घटना खबरों में है. एक महिला ने ऐसी ही आपबीती सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है. महिला ने अमेजन (Amazon) से 12 हजार का इलेक्ट्रिक टूथब्रश मंगाया था, लेकिन पैकेट से जो निकला, उसे देखकर होश उड़ गए.
ट्विटर पर @badassflowerbby नाम के हैंडल से एक महिला ने अपने इस कड़वे अनुभव को शेयर करते हुए लिखा है- मेरी मां ने महंगे टूथब्रश के लिए कैश ऑन डिलीवरी का भुगतान किया था. लेकिन जब उन्होंने पैकेट खोला, तो अंदर से एमडीएच चाट मसाले के चार डिब्बे निकले. यह देखकर महिला की मां के होश उड़ गए. महिला ने अगले ट्वीट में लिखा है- डिस्काउंट देखकर लोग चीजों को खरीदने के लिए आतुर रहते हैं. अब आपका तर्क हो सकता है कि ऑर्डर प्लेस करने से पहले रिव्यू पढ़ लेना चाहिए, लेकिन मेरा सवाल है कि ऐसा कितने लोग करते हैं. महिला ने सवाल किया कि अगर लोग रिव्यू पढ़ भी लें, तो क्या गारंटी है कि सेलर फ्रॉड न निकले. महिला ने अमेजन पर सवाल उठाते हुए पूछा है- वह कैसे फ्रॉड सेलर्स को अपने वेबसाइट पर लिस्ट कर रहा है, जो बार-बार लोगों को ठग रहा है. महिला ने ट्वीट में जिक्र किया है कि MEPLTD नामक सेलर से उन्हें सामान प्राप्त हुआ है और 2022 से इस सेलर ने कई कस्टमर्स के साथ ठगी की है.
Also Read: Blinkit से मंगायी ब्रेड, पैकेट में निकला जिंदा चूहा, फोटो हुई वायरल तो कंपनी ने दिया ऐसा जवाबDear @amazonIN, why haven’t you removed a seller who’s been scamming buyers for over a year? My mom ordered an Oral-B electric toothbrush worth ₹12k, and received 4 boxes of MDH Chat Masala instead! Turns out seller MEPLTD has done this to dozens of customers since Jan 2022. pic.twitter.com/vvgf1apA38
— N🧋🫧 (@badassflowerbby) February 12, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










