Google Doodle: दुनिया का पहला वीडियो गेम कंसोल कैसे बना? आज के डूडल के जरिये बता रहा गूगल

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :01 Dec 2022 11:47 AM
विज्ञापन
Google Doodle: दुनिया का पहला वीडियो गेम कंसोल कैसे बना? आज के डूडल के जरिये बता रहा गूगल

Jerry Lawson 82nd Birthday: पेशे से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर जेराॅल्ड जेरी लॉसन का आज 82वां जन्मदिन है. जेराल्ड को पहला वीडियो गेम कंसोल बनाने के लिए जाना जाता है. जेराॅल्ड ने आधुनिक वीडियो गेम की शुरुआत की थी. उन्होंने ही पहली बार बदली जा सकने वाली गेम कार्ट्रिज और होम वीडियो गेमिंग कंसोल बनाया था.

विज्ञापन

Jerry Lawson Google Doodle: पॉपुलर सर्च इंजन गूगल (Google) बड़ी-बड़ी हस्तियों को याद करने और विशेष अवसरों को यादगार बनाने के लिए समय-समय पर डूडल बनाता है. आज गूगल ने डूडल के जरिये फादर ऑफ मॉडर्न गेमिंग माने जानेवाले जेराॅल्ड जैरी लॉसन (Gerald Jerry Lawson) को याद किया है. पेशे से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर जेराॅल्ड जेरी लॉसन का आज 82वां जन्मदिन है. जेराल्ड को पहला वीडियो गेम कंसोल बनाने के लिए जाना जाता है. अपने इस योगदान के साथ जेराॅल्ड ने आधुनिक वीडियो गेम की शुरुआत की थी. उन्होंने ही पहली बार बदली जा सकने वाली गेम कार्ट्रिज और होम वीडियो गेमिंग कंसोल बनाया था.

Google Doodle Today Subject

आज के डूडल में क्या है?

Google ने जेराॅल्ड जैरी लॉसन के लिए जो Doodle डिजाइन किया है, उसमें इनका एक एनिमेटेड कैरेक्टर दिख रहा है, जिसके हाथ में गेमिंग कंसोल है. जब आप इसपर कर्सर ले जाएंगे, तो आपको Gerald Jerry Lawson 82nd Birthday की जानकारी मिलती है. यहां पर क्लिक करके कुछ गेम्स खेले जा सकते हैं. जेराॅल्ड जैरी लॉसन को समर्पित आज के डूडल को डेविओन गुडेन, लॉरेन ब्राउन और मोमो पिक्सल ने डिजाइन किया है.

Also Read: ALERT! आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर हैकिंग का खतरा, Google ने यूजर्स को किया आगाह
Who Was Gerald Jerry Lawson ?

जेरॉल्ड जेरी लॉसन कौन थे?

लॉसन का जन्म 1 दिसंबर, 1940 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुआ था. बचपन से ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स का शौक था. उन्‍हों ने अपने पुराने टीवी की मरम्मत की और कुछ नये पार्ट्स का इस्तेमाल करके अपना रेडियो स्टेशन बना लिया था. कैलिफॉर्निया के पालो ऑल्टो में अपना करियर शुरू करने के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क के क्वींस कॉलेज और सिटी कॉलेज में पढ़ाई की. उन दिनों उस क्षेत्र में नयी टेक्‍नोलॉजी कंपनियों का विकास हो रहा था, और इसलिए यह ‘सिलिकॉन वैली’ के रूप में मशहूर होने लग गया.

Also Read: 10 साल की मेहनत लायी रंग, बेंगलुरु के Advin Netto को मिला Google में जॉब, पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola