pubg को भी कर दिया गया है बैन ? जानें इसको लेकर ये बड़ी खबर

Author Amitabh Kumar|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

pubg ban in india: चीन (china) की अकड़ को ठिकाने लगाने के लिए मोदी सरकार ने सोमवार को कड़ा कदम उठाया है. सरकार ने 59 चाइनीज मोबाइल एप (chinese app) को प्रतिबंधित (chinese app ban) कर दिया. केंद्र की मोदी सरकार (modi govt) ने यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया है जब दोनों देशों के बीच तनाव बिल्कुल चरम पर है. इसी बीच टिकटॉक बैन होने की खबर के साथ ही शुरुआत में कुछ देर के लिए यह सूचना फैली की पॉपुलर गेम पबजी को भी बैन कर दिया गया है जिससे लोग परेशान हो गये और इसकी सत्यता को लेकर गूगल सर्च करने लगे. हालांकि जब लिस्ट चेक की गई तो पबजी बैन (pubg ban) वाली बात झूठ निकली.

विज्ञापन

pubg ban in india: चीन (china) की अकड़ को ठिकाने लगाने के लिए मोदी सरकार ने सोमवार को कड़ा कदम उठाया है. सरकार ने 59 चाइनीज मोबाइल एप (chinese app) को प्रतिबंधित (chinese app ban) कर दिया. केंद्र की मोदी सरकार (modi govt) ने यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया है जब दोनों देशों के बीच तनाव बिल्कुल चरम पर है. इसी बीच टिकटॉक बैन होने की खबर के साथ ही शुरुआत में कुछ देर के लिए यह सूचना फैली की पॉपुलर गेम पबजी को भी बैन कर दिया गया है जिससे लोग परेशान हो गये और इसकी सत्यता को लेकर गूगल सर्च करने लगे. हालांकि जब लिस्ट चेक की गई तो पबजी बैन (pubg ban) वाली बात झूठ निकली.

पबजी बैन की खबर झूठी निकलने के बाद यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर थी, जिनका पबजी के बिना टाइमपास ही नहीं हो पाता है. ट्विटर पर पबजी प्लेयर के मन में थोड़ी देर के लिए आए डर का भी जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. ट्विटर पर #pubgban ट्रेंड कर रहा है जिसपर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि पबजी मोबाइल एक पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है जो भारत के युवाओं का पसंदीदा गेम बन चुका है.

पबजी इतना लोकप्रिय गेम है : पबजी को भारत का सबसे पसंदीदा मोबाइल गेम कहना गलत नहीं होगा जिसमें चार लोग टीम बनाकर साथ खेलकर टाइमपास करते नजर आते हैं. इसमें मल्टिपल गेम मोड्स मिलते हैं. लॉकडाउन के दौरान इस गेम को खेलने वालों की संख्‍या में जबरदस्त इजाफा हुआ. इस कारण इसकी डिमांड भी बढ़ गयी. गूगल प्ले स्टोर पर इसने टॉप 5 गेम्स में अपनी जगह बना ली. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो 2020 की पहली तिमाही में पबजी मोबाइल के 60 करोड़ डाउनलोड्स और 5 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे. सेंसर टॉवर की रिपोर्ट भी इस बाबत आयी जिसके अनुसार, मई में पबजी मोबाइल $226 मिलियन (लगभग 1.7 हजार करोड़ रुपए) रेवेन्यू के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाला मोबाइल गेम साबित हुआ.

पहले भी टिकटॉक पर लग चुका है बैन: इससे पहले अप्रैल, 2019 में भी मद्रास हाइकोर्ट ने टिकटॉक के कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए भारत में इसपर बैन लगा दिया था. हाल ही में लाखों भारतीय यूजर्स ने एप पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को देखते हुए एप को बैन करने की मांग की थी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी टिकटॉक को पूरे देश में बैन करने की मांग की थी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola