EV चार्जिंग में लापरवाही से बड़ा खतरा, ये गलती भूलकर भी न करें

Updated:
विज्ञापन

ev charging / symbolic ai image

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा हुआ. यह घटना EV चार्जिंग में लापरवाही के खतरों को उजागर करती है. कंपनी का चार्जर इस्तेमाल करें, सूखी जगह चुनें और एक्सटेंशन बोर्ड व केबल की नियमित जांच करें. सही चार्जिंग से बैटरी की लाइफ बढ़ती है और हादसों से बचाव होता है

विज्ञापन

इंदौर से आयी दुखद खबर ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग से जुड़ी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो एक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गई और आग इतनी तेजी से फैली कि गैस सिलेंडर भी इसकी जद में आ गए. इस हादसे में कुछ लोगों की जान भी चली गई. यह घटना साफ करती है कि EV चार्जिंग के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी बड़े खतरे में बदल सकती है.

विज्ञापन

हमेशा कंपनी का चार्जर ही इस्तेमाल करें

इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय निर्माता द्वारा दिया गया चार्जर ही उपयोग करें. यह बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ तालमेल में काम करता है और सुरक्षित चार्जिंग सुनिश्चित करता है. थर्ड-पार्टी चार्जर का इस्तेमाल बैटरी ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है.

चार्जिंग लोकेशन का रखें ध्यान

EV को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर चार्ज करें. बरसात या नमी वाले स्थानों पर चार्जिंग करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. सुरक्षित लोकेशन चुनना हादसों से बचने का सबसे आसान तरीका है.

एक्सटेंशन बोर्ड और केबल की जांच

कई लोग एक्सटेंशन बोर्ड से चार्जिंग करते हैं. लंबे समय तक चार्जिंग से बोर्ड गर्म हो सकता है, ऐसे में तुरंत चार्जिंग बंद कर दें. चार्जिंग केबल भी समय-समय पर जांचें. यदि केबल कट गई हो या गर्म हो रही हो, तो नयी केबल का इस्तेमाल करें.

बैटरी और वाहन की सुरक्षा

सही तरीके से चार्जिंग करने से बैटरी की लाइफ बढ़ती है और वाहन लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. लापरवाही न सिर्फ वाहन को नुकसान पहुंचाती है बल्कि आसपास के लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है.

यह भी पढ़ें: EV vs ICE: लग्जरी कार बाजार में ईवी की पकड़ ढीली, जीएसटी ने बदला खेल

यह भी पढ़ें: OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola