₹1.66 करोड़ में लॉन्च हुई BMW M2 CS, 3.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 km/h की रफ्तार
Published by : Shivani Shah Updated At : 18 Mar 2026 5:51 PM
बीएमडब्ल्यू एम2 सीएस / फोटो- बीएमडब्ल्यू
जर्मन लग्जरी कार कंपनी BMW ने भारत में अपनी नई परफॉर्मेंस कार M2 CS लॉन्च कर दी है. स्पोर्टी डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ BMW M2 CS उनके लिए खास है, जो स्पीड, लग्जरी और रेसिंग एक्सपीरियंस एक साथ चाहते हैं.
BMW ने भारत में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस कार BMW M2 CS को ₹1.66 करोड़ (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. यह कार स्टैंडर्ड M2 का ज्यादा पावरफुल और ट्रैक-फोकस्ड वर्जन है, जिसमें 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन से 530 hp और 650 Nm का टॉर्क मिलता है. यह भारत में कंपनी की दूसरी CS-बैज वाली कार है. इसमें पावर, वजन और ड्राइविंग डायनामिक्स में बड़े अपग्रेड दिए गए हैं.
दमदार इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस
BMW M2 CS में 3.0-लीटर का ट्विन-टर्बो इनलाइन 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो BMW के रेसिंग मॉडल M4 GT3 EVO से लिया गया है. यह इंजन 530 hp की पावर और 650 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे कार को बेहद शानदार परफॉर्मेंस मिलती है. इसकी मदद से यह कार सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 302 किमी/घंटा (लिमिटेड) है.
यह स्टैंडर्ड M2 के मुकाबले 50 hp और 50 Nm ज्यादा पावरफुल है, जिससे इसकी स्पीड और एक्सीलरेशन और भी बेहतर हो जाती है. इसमें 8-स्पीड M Steptronic ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो न सिर्फ स्मूद बल्कि बेहद तेज गियर शिफ्टिंग देता है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और ज्यादा स्पोर्टी बनता है.
हल्का वजन और ट्रैक-फोकस्ड सेटअप
नई BMW M2 CS को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 30 किलोग्राम हल्का बनाया गया है. इस वजन में कमी लाने के लिए कार में कार्बन-फाइबर रूफ, बूट लिड और मिरर कैप्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी ओवरऑल परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी बेहतर होती है. कार का वजन 1,710 किलोग्राम है, जो इसे अपनी कैटेगरी में एक मजबूत लेकिन परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मशीन बनाता है. इसके साथ ही, इसमें लोअर सस्पेंशन सेटअप और M-ट्यून स्प्रिंग्स व डैम्पर्स दिए गए हैं, जो बेहतर चेसिस कंट्रोल के साथ शानदार हैंडलिंग ऑफर करते हैं.
स्पोर्टी और अग्रेसिव डिजाइन
BMW M2 CS का डिजाइन इसे बाकी मॉडल्स से अलग और ज्यादा अग्रेसिव बनाता है. इसमें कई कार्बन-फाइबर एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो न सिर्फ वजन कम करते हैं बल्कि इसे प्रीमियम और एरोडायनामिक लुक भी देते हैं. इसके अलावा CS-स्पेसिफिक रियर डिफ्यूजर और “Ducktail” स्पॉइलर कार की स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने के साथ इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं.
कार में 19-इंच फ्रंट और 20-इंच रियर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनका Gold Bronze फिनिश इसे एक यूनिक और रेसिंग लुक देता है. साथ ही क्वाड एग्जॉस्ट सिस्टम इसकी परफॉर्मेंस कैरेक्टर को और उभारता है. ब्रेकिंग के लिए इसमें M Compound ब्रेक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि ज्यादा बेहतर ट्रैक परफॉर्मेंस के लिए कार्बन सिरेमिक (Carbon Ceramic) ब्रेक्स ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध हैं.
प्रीमियम और रेसिंग-इंस्पायर्ड केबिन
BMW M2 CS का इंटीरियर पूरी तरह स्पोर्टी और लग्जरी फील देता है, जिसमें Alcantara फिनिश का भरपूर इस्तेमाल किया गया है. कार में M Carbon Bucket सीट्स दी गई हैं, जो Merino लेदर के साथ आती हैं और ड्राइवर को रेसिंग जैसा एक्सपीरियंस देती हैं. इसके अलावा, कार्बन फाइबर सेंटर कंसोल प्रीमियम टच देता है.
इसके साथ ही M सीट बेल्ट्स और CS ब्रांडिंग के साथ केबिन को एक यूनिक पहचान मिलती है. कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग और डोर पैनल्स पर “CS” लोगो के साथ दी गई इल्यूमिनेशन इस कार के इंटीरियर को और ज्यादा आकर्षक और खास बनाती है.
यह भी पढ़ें: ₹1.78 करोड़ की Audi SQ8 लॉन्च, 4 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










