₹1.78 करोड़ की Audi SQ8 लॉन्च, 4 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की रफ्तार

Updated at : 17 Mar 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
2026 Audi SQ8

2026 Audi SQ8 (Photo: Audi)

Audi SQ8 भारत में लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने इसकी कीमत ₹1.77 करोड़ रखी है. यह SUV सिर्फ दिखने में ही प्रीमियम नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त है. इसमें दिया गया 4.0 लीटर V8 इंजन करीब 500 hp की ताकत देता है. आइए इसके बाकी के फीचर्स पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Audi ने भारत में अपनी नई SUV मॉडल SQ8 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत में ₹1,77,72,000 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इस SUV के में 4.0-लीटर का V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 500 hp की ताकत और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

सबसे मजेदार बात ये है कि इतनी बड़ी और भारी SUV होने के बावजूद ये 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 4 सेकंड में पकड़ लेती है. आमतौर पर ऐसी स्पीड हम स्पोर्ट्स कारों में देखते हैं, लेकिन यहां Audi ने SUV में ही वो मजा दे दिया है. हालांकि इसकी टॉप स्पीड 250 km/h तक लिमिट की गई है. आइए इस कार के बारे में डिटेल में जानते हैं.

खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें: 10.49 लाख में तोड़ू फीचर्स के साथ आई 2026 Renault Duster

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola