10.49 लाख में तोड़ू फीचर्स के साथ आई 2026 Renault Duster

2026 रेनॉल्ट डस्टर लॉन्च / फोटो- रेनॉल्ट
2026 Renault Duster 2026 भारत में 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है. SUV में दमदार इंजन ऑप्शन, प्रीमियम फीचर्स, एडवांस सेफ्टी और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है, जो इसे मिड-साइज सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बनाता है.
फ्रेंच ऑटो कंपनी ने 2026 Renault Duster को अपडेटेड डिजाइन और जबरदस्त फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि R-Pass ग्राहकों के लिए यह 10.29 लाख रुपये से शुरू होती है. R-Pass ऑफर 31 मार्च तक वैलिड रहेगा. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू होने वाली है. ऐसे में अगर आप इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च तक R-Pass ऑफर के तहत बुकिंग पर आप भी ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है R-Pass, गाड़ी की कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ.
क्या है R-Pass?
R-Pass कंपनी का एक स्पेशल प्री-बुकिंग प्रोग्राम है, जिसकी कीमत भारत में नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर के लिए 21,000 रुपये रखी गई है. यह ऑफर खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो इस नई SUV को सबसे पहले खरीदना चाहते हैं.
इस R-Pass के जरिए ग्राहकों को अर्ली एक्सेस (Early Access) मिलता है, यानी वे सामान्य ग्राहकों से पहले बुकिंग कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें प्रायोरिटी डिलीवरी (Priority Delivery) का फायदा मिलता है, जिससे गाड़ी जल्दी मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इतना ही नहीं, R-Pass धारकों को स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग का भी फायदा मिलता है, यानी उन्हें SUV थोड़ी कम कीमत में मिल सकती है. अगर आप इस पास को लेना चाहते हैं, तो आपके पास 31 मार्च तक का समय है.
Renault Duster 2026: वेरिएंट वाइज कीमत (R-Pass ऑफर के साथ)
नई Renault Duster 2026 को कंपनी ने अलग-अलग इंजन और वेरिएंट ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. साथ ही R-Pass ऑफर के तहत हर वेरिएंट पर कंपनी करीब 20,000 रुपये से 40,000 रुपये तक का ऑफर दे रही है. R-Pass
Turbo TCe 100 MT (मैनुअल)
- Authentic – ₹10.49 | R-Pass के साथ ₹10.29
- Evolution – ₹11.69 | R-Pass के साथ ₹11.39
- Techno – ₹13.49 | R-Pass के साथ ₹13.19
Turbo TCe 160 MT (मैनुअल)
- Evolution – ₹12.99 | R-Pass के साथ ₹12.69
- Techno – ₹14.49 | R-Pass के साथ ₹14.19
- Techno+ – ₹15.29 | R-Pass के साथ ₹14.99
- Iconic – ₹16.99 | R-Pass के साथ ₹16.59
Turbo TCe 160 DCT (ऑटोमैटिक)
- Evolution – ₹14.49 | R-Pass के साथ ₹13.99
- Techno – ₹15.89 | R-Pass के साथ ₹15.49
- Techno+ – ₹16.69 | R-Pass के साथ ₹16.29
- Iconic – ₹18.49 | R-Pass के साथ ₹18.09
इंजन ऑपशंस
नई Renault Duster 2026 में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग इंजन ऑप्शन दिए गए हैं.-
- इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100 bhp पावर और 160 Nm टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
- 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल (TCe 160) इंजन 160 bhp पावर और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल और DCT ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
- टॉप वेरिएंट में 1.8 लीटर E-Tech हाइब्रिड सेटअप दिया गया है, जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलती हैं. यह सेटअप 160 bhp पावर और 172 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
नया लुक, ज्यादा बोल्ड और रग्ड डिजाइन
नई Duster का डिजाइन पहले से ज्यादा आकर्षक और मजबूत बनाया गया है. इसमें नई हेडलाइट्स के साथ eyebrow-शेप DRLs दिए गए हैं, जो इंडिकेटर का काम भी करते हैं. फ्रंट में नया ग्रिल और बंपर डिजाइन मिलता है, जिसमें पिक्सेल स्टाइल फॉग लैंप्स दिए गए हैं. साइड से देखने पर SUV में 18-इंच अलॉय व्हील्स, व्हील आर्च क्लैडिंग और C-पिलर में छिपे रियर डोर हैंडल मिलते हैं. पीछे की तरफ ट्रायंगल शेप टेललाइट्स और LED लाइट बार दिया गया है, जो इसे रग्ड लुक देता है.
प्रीमियम और मॉडर्न केबिन इंटीरियर
नई Duster का केबिन खास तौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें ड्यूल-स्क्रीन सेटअप और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है. साथ ही सॉफ्ट-टच मटेरियल और स्टाइलिश स्टिचिंग के कारण केबिन प्रीमियम फील देता है. इसके अलावा, सेंटर कंसोल पर बटन पैनल और एडजस्टेबल आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो कंफर्ट को बढ़ाते हैं.
टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स
नई Renault Duster 2026 को मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है, साथ ही 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है. इसके अलावा, SUV में एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधा इसे और ज्यादा कंफर्टेबल बनाती है.
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में भी यह SUV काफी मजबूत है. इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS + EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Kia Sonet का ऑटोमैटिक वेरिएंट्स लेने का प्लान बना रहे हैं? तो जान लें इसके फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




