Petrol या CNG, आपके लिए कौन सी कार रहेगी सही? यह गणित समझ लेंगे तो फायदे में रहेंगे

petrol vs cng car – ऑटोमोबाइल कंपनियां हर सेगमेंट के अपने मॉडल में पेट्रोल के साथ सीएनजी मॉडल भी उतार रहीं हैं. रनिंग काॅस्ट के मामले में सीएनजी की कार पेट्रोल या डीजल गाड़ियों के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग फायदा देख सीएनजी कारों की तरफ दौड़ पड़ते हैं. लेकिन जरा ठहरिए.
Petrol vs CNG Car Cost Explained: वैकल्पिक ईंधन, यानी अल्टरनेट फ्यूल से चलनेवाली कारों का ट्रेंड इन दिनों बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों को इस तरफ सोचने को मजबूर कर दिया है. इसमें भी CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ी है. ऑटोमोबाइल कंपनियां भी हर सेगमेंट के अपने मॉडल में पेट्रोल के साथ सीएनजी मॉडल भी उतार रहीं हैं. रनिंग काॅस्ट के मामले में सीएनजी की कार पेट्रोल या डीजल वाली गाड़ियों के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग फायदा देखकर सीएनजी कारों की तरफ दौड़ पड़ते हैं. लेकिन जरा ठहरिए. हम आपको बताते हैं कि क्या सच में सीएनजी कार आपके लिए फायदेमंद होगी.
अगर आप नयी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सीएनजी कार – पेट्रोल कार के बीच असमंजस में हैं, तो पहले दोनों के फायदे और नुकसान के बारे में अच्छे से जान और समझ लीजिए. अाज की तारीख में सीएनजी की कीमत पेट्रोल से बहुत कम नहीं है और सीएनजी कारें भी पेट्रोल कारों से लगभग 1 से 1.50 लाख रुपये महंगी हैं. ऐसे में पेट्रोल कार खरीदना फायदेमंद रहेगा या सीएनजी कार? इस बात काे एक उदाहरण के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं.
Also Read: 10 लाख से कम में आयी Maruti Brezza CNG, यहां देखें सभी वेरिएंट्स की कीमत
Maruti WagonR पेट्रोल वेरिएंट में भी उपलब्ध है और सीएनजी वेरिएंट में भी. वैगनआर के बेस मॉडल LXI 1.0 की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 6.10 लाख रुपये है. वहीं, LXI 1.0 CNG मॉडल की कीमत 7.25 लाख रुपये है. इस तरह आप वैगनआर का CNG मॉडल खरीदने के लिए पहले ही 1.15 लाख रुपये ज्यादा खर्च कर रहे हैं. कार फाइनैंस कराने पर भी आप 1.15 रुपये ज्यादा दे रहे हैं और उसपर जो ब्याज लगेगा, वह अलग.
पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 96.72 रुपये प्रति लीटर है, वहीं सीएनजी की कीमत 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम है. राउंड फिगर में अगर पेट्रोल की कीमत 97 रुपये और सीएनजी की कीमत 74 रुपये मान लें, तो गाड़ी के पेट्रोल मॉडल पर महीने में 1,000 किलोमीटर का रनिंग कॉस्ट लगभग 4,000 रुपये आयेगा. दूसरी ओर, सीएनजी मॉडल को अगर आप एक महीने में 1,000 किलोमीटर चलाते हैं तो इसपर रनिंग कॉस्ट 2,176 रुपये पड़ेगी. इस तरह आप सीएनजी वाली वैगनआर पर पेट्रोल मॉडल के मुकाबले हर महीने लगभग 1800 रुपये बचा रहे हैं. लेकिन गौर करनेवाली बात यह है कि यह 1800 रुपये महीने के बचाने के लिए आप कार के सीएनजी मॉडल पर 1.15 लाख रुपये पहले ही ज्यादा खर्च कर आये हैं. ऐसे में यह रकम वसूल करने में आपको 6 से 7 साल साल का समय लग जाएगा. यही नहीं, सीएनजी वाली गाड़ी की इंश्योरेंस फी, मेंटेनेंस और सर्विस कॉस्ट भी ज्यादा होती है. इस तरह आपको इन मदों में भी पेट्रोल कार से ज्यादा खर्च करना पड़ जाएगा.
ऊपर बताया गया पूरा गणित समझने पर यही पता चलता है कि सीएनजी वाली गाड़ी चलाने में तो किफायती पड़ती है, लेकिन यह उनके लिए फायदेमंद है, जिनकी गाड़ी की रनिंग बहुत ज्यादा होती है. इसका मतलब यह हुआ कि जिनकी गाड़ी एक साल में 15,000 किलोमीटर से ज्यादा चलती है, वे सीएनजी मॉडल पर खर्च किये गए ज्यादा पैसे जल्दी वसूल लेंगे. इसके इतर, अगर आप केवल अपने और परिवार के इस्तेमाल के लिए कार खरीद रहे हैं और कार की रनिंग ज्यादा नहीं होनी है, तो आपके लिए पेट्रोल मॉडल वाली गाड़ी ही बेहतर होगी. वैसे भी आनेवाले समय में पेट्रोल और सीएनजी की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










