Paytm ने पेश किया म्यूजिक साउंडबॉक्स, मनी के साथ मिलेगा म्यूजिक का मजा, जानें डीटेल

पेटीएम म्यूजिक साउंडबॉक्स एक स्पीकर की तरह काम करता है. यह भुगतान का नोटिफिकेशन देता है. इसे ब्लूटूथ से अपने फोन से भी कनेक्ट करके म्यूजिक सुना जा सकेगा. साथ में 4 वाट का दमदार स्पीकर भी इस साउंडबार में मिलेगा.
Paytm Music Soundbox : पेटीएम ने भारत में पॉकेट साउंडबॉक्स और पेटीएम म्यूजिक साउंडबॉक्स लॉन्च किया है. यह एक 4जी एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम है, जो अपनी तरह का एकमात्र पहला पोर्टेबल डिवाइस है. वर्तमान समय में पेटीएम साउंडबॉक्स मौजूद है, लेकिन इसमें म्यूजिक का विकल्प नहीं था, जिसे पेटीएम ने पूरा कर दिया है. इसी के साथ पेटीएम की तरफ से नया पॉकेट साउंडबार जल्द ही मार्केट में आयेगा.
पेटीएम म्यूजिक साउंडबॉक्स एक स्पीकर की तरह काम करता है. यह भुगतान का नोटिफिकेशन देता है. इसे ब्लूटूथ से अपने फोन से भी कनेक्ट करके म्यूजिक सुना जा सकेगा. साथ में 4 वाट का दमदार स्पीकर भी इस साउंडबार में मिलेगा. अभी तक यह साउंडबार अभी तक यूजर्स को इंस्टैंट पेमेंट का ऑडियो अलर्ट देता है. इसमें 5 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ भी उपलब्ध होगी. इसमें 4जी कनेक्टिविटी भी मिलती है. साथ ही इसे आप अंधेरे में टॉर्च के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
Also Read: Paytm पर मिलेगा श्रीराम फाइनेंस का लोन, NBFC के साथ कंपनी ने की यह डील
डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम का संचालन करने वाली वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने सरकार से भुगतान उपकरणों को भी उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के दायरे में लाने की मांग की है.
पेटीएम के संस्थापक शर्मा ने भुगतान साउंडबॉक्स के दो नये मॉडल पेश करते हुए कहा कि भारत सेवा क्षेत्र के दबदबे वाली अर्थव्यवस्था है और रोजगार सृजन के लिए यहां पर विनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है. डिजिटल भुगतान की पुष्टि के संदेश साउंडबॉक्स उपकरण पर सुनाई देते हैं. दुकानदारों को साउंडबॉक्स से पता चल जाता है कि उन्हें भुगतान राशि मिल गई है. शर्मा ने कहा कि पेटीएम ने घरेलू स्तर पर भी भुगतान साउंडबॉक्स का उत्पादन शुरू कर दिया है जबकि आयातित उत्पाद की तुलना में इस पर अधिक कर लगता है.
उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान से जुड़े सॉफ्टवेयर का विकास देश में ही होता है लेकिन इससे संबंधित उपकरणों को चीन से आयात करने से देश प्रौद्योगिकी का पूरा लाभ उठाने से वंचित रह जा रहा है. शर्मा ने कहा, जब साउंडबॉक्स को विदेश से मंगाया जाता है तो उस पर कोई शुल्क नहीं लगता है लेकिन हमें घरेलू उत्पादन पर शुल्क देना पड़ता है. मेरा सरकार से अनुरोध है कि भुगतान से संबंधित उपकरणों के लिए भी पीएलआई योजना की घोषणा की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










