UPI, GPay, PhonePe, Paytm के जरिए गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गया है पैसा, जानिए कैसे हो सकता है रिफंड
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Dec 2022 9:01 PM
अगर गलती से GPay, PhonePe, Paytm या किसी अन्य ऐप के जरिए आप दूसरों को खाते में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं तो अब घबराने की कोई बात नहीं. आपका पैसा आपके खाते में रिफंड हो सकता है. आरबीआई ने इसके लेकर कई गाइडलाइन बनाए हैं.
आज के डिजिटल के दौर में यूपीआई मोड के जरिए पैसा ट्रांसफर करना बेहद आम हो गया है. बड़ी संख्या में लोग गूगल पे (GPay), फोन पे (PhonePe) और पेटीएम (Paytm) समेत अन्य यूपीआई (UPI) के जरिए पैसों की लेन देन करते हैं. लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि वो गलती से दूसरों को खाते में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो अब घबराने की कोई बात नहीं. आपका पैसा आपके खाते में रिफंड हो सकता है.
अगर आपने भी गलती से किसी अन्य खाते में अपना पैसा ट्रांसफर कर दिया है तो आपका पैसा रिफंड हो सकता है. आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक आप अपने ट्रांसफर किए गए पैसों को दोबारा हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे. सबसे पहले तो आप जिस माध्यम से पैसे ट्रांसफर किये हैं उसमें शिकायत दर्ज कर दें. आप उनकी कस्टमर सेवा की भी मदद ले सकते हैं.
आरबीआई लोकपाल से की जा सकती है शिकायत: अगर आपका पेमेंट सिस्टम (G Pay, PhonePe, Paytm) रिफंड को लेकर संज्ञान नहीं लेता और तय समय में आपके खाते में रिफंड नहीं आता तो आप आरबीआई में भी शिकायत कर सकते हैं. ग्राहकों के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से एक सुविधा दी गई है. आप आरबीआई के लोकपाल से इसकी शिकायत कर सकते हैं. हालांकि आरबीआई लोकपाल से तब शिकायत किया जा सकता है जब यूपीआई पेमेंट ट्रांजेक्शन को लेकर आरबीआई के गाइडलाइन का पालन नहीं किया हो.
रिजर्व बैंक का ये है नियम: यूपीआई मोड के जरिए गलत अकाउंट में पैसा जाने को लेकर आरबीआई की वेबसाइट के bankingombudsman.rbi.org.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराना होगा. अपनी शिकायत में ग्राहकों को ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी देनी होगी. जिस अकाउंट में पैसा चला गया है उसकी डिटेल देनी होगी.
Also Read: विश्व बैंक की आशंका : वित्त वर्ष 2022-23 में भी भारत की जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










