ePaper

PHOTO : ओला की तीन इलेक्ट्रिक बाइक भारत में जल्द होंगी लॉन्च, जानें डिजाइन और फीचर्स

Updated at : 16 Oct 2023 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO : ओला की तीन इलेक्ट्रिक बाइक भारत में जल्द होंगी लॉन्च, जानें डिजाइन और फीचर्स

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के टॉप मॉडल का रेंज 180 किलोमीटर और टॉप स्पीड 120 किलोमीटर है. इससे संकेत मिलता है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में मौजूदा पोर्टफोलियो की तुलना में काफी बेहतर और हाई स्पेसिफिकेशन होंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि ओला रोडस्टर में एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलेगी.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत में इलेक्ट्रिक वाहन को पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. अभी हाल के महीनों में देसी-विदेशी कई वाहन निर्माता कंपनियों ने भारत के बाजार में इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, इलेक्ट्रिक ट्रक और इलेक्ट्रिक बस तक को लॉन्च किया है. इलेक्ट्रिक स्कूटर के मामले में ओला, एथर, अल्ट्रावॉयलेट, हीरो और बजाज का काफी नाम है. बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाला स्टार्टअप ओला अपनी इलेक्ट्रिक सुपरबाइक लाने जा रही है. वह भी एक नहीं, बल्कि तीन-तीन सुपरबाइक भारत में पेश करेगी. आइए, जानते हैं कि ओला भारत में कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक सुपरबाइक भारत में लान्च करने जा रही है? उनके फीचर्स, डिजाइन और रेंज क्या हैं?

ओला रोडस्टर
undefined

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाले स्टार्टअप ओला की चार इलेक्ट्रिक सुपरबाइक के कॉन्सेप्ट मॉडल को भारत में 15 अगस्त 2023 को पेश किया गया था. इसमें ओला रोडस्टर भी शामिल थी. स्टार्टअप की ओर से अन्य तीन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के कॉन्सेप्ट मॉडलों को पेश किया गया था, उनमें डायमंड हेड, एडवेंचर भी शामिल थीं.

ओला रोडस्टर डिजाइन
undefined

ओला रोडस्टर के डिजाइन की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक बाइक को नए तरीके से डिजाइन किया गया है. बताया जाता है कि रोडस्टर को जिस प्रकार से डिजाइन किया गया है, उस तरह का डिजाइन अभी तक किसी इलेक्ट्रिक बाइक में देखा नहीं गया है. हालांकि, अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शोकेस में देखा गया कि ओला रोडस्टर में आकर्षक फीचर्स और स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक मिलेगा. इसमें एक इनवर्टेड फोर्क, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एक मोनो-शॉक और एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप मिलता है.

ओला रोडस्टर रेंज
undefined

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के टॉप मॉडल का रेंज 180 किलोमीटर और टॉप स्पीड 120 किलोमीटर है. इससे संकेत मिलता है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में मौजूदा पोर्टफोलियो की तुलना में काफी बेहतर और हाई स्पेसिफिकेशन होंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि ओला रोडस्टर में एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलेगी, जिसकी टॉप स्पीड लगभग 130-140 किलोमीटर प्रति घंटा और एक बार चार्ज करने पर लगभग 200 से 220 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है. हालांकि, कंपनी की ओर से सिर्फ प्रोडक्ट को दिखाया गया है. स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.

ओला क्रूजर
undefined

अब अगर हम ओला इलेक्ट्रिक की क्रूजर बाइक की बात करें, तो बेहतरीन फीचर के साथ इसमें करीब 250 किलोमीटर रेंज भी मिलने की संभावना है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ एक डीसी फास्ट चार्जर भी मिल सकता है. ओला की क्रूजर इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 4 घंटों में पूरा चार्ज हो जाएगी.

ओला क्रूजर डिजाइन
undefined

ओला की नई बाइक क्रूजर में आपको एक से बढ़ कर एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस फीचर मिलेंगे, जो इसे एक प्रीमियम और लग्जरी लुक देंगे. इसमें आपको मिलेगी 8-इंच की टचस्क्रीन TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सकते हैं. इसके साथ ही, अपनी मैसेज और कॉल के साथ आप सभी अपडेट ले सकते हैं. इसमें आपको म्यूजिक प्लेयर के साथ स्पीकर भी मिलते हैं, जिसमें आप गाने और एग्जॉस्ट साउंड भी बजा सकते हैं. इस बाइक में जीपीएस, एलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक, एलईडी लाइट, यूएसबी चार्जर, फास्ट चार्जर और बढ़िया फीचर मिलेंगे.

Also Read: ओला एस-1 एयर को टक्कर देने आ रहा एथर किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ने किया लॉन्च ओला एडवेंचर
undefined

ओला इलेक्ट्रिक की लाइनअप में तीसरी नई इलेक्ट्रिक सुपरबाइक एडवेंचर है, जिसे जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है. इसके डिजाइन की बात करें, तो ओला के सभी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के डिजाइन काफी एडवांस्ड हैं. आने वाली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक एडवेंचर के डिजाइन और फीचर्स में भी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया हैं जिससे इसका लुक काफी आकर्षक दिखाई देती है. ओला ने इस बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी लेकिन शोकेस से इसके फीचर और पावर का अंदाजा लगाया जा सकता हैं. कंपनी अगले साल से लिथियम-आयन बैटरी सेल की मैन्युफैक्चरिंग करना शुरू कर देगी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola