ePaper

HyCross: लुक्स और फीचर्स में कितनी दमदार है नयी Toyota Innova

Updated at : 26 Nov 2022 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
HyCross: लुक्स और फीचर्स में कितनी दमदार है नयी Toyota Innova

नयी इनोवा हाइक्रॉस को 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है. नयी हाइक्रॉस में वेंटिलेडड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस टेक्नाेलाॅजी दी गई है. इनाेवा हाईक्रॉस को इनोवा क्रिस्टा के साथ बेचा जाएगा. इसे 50,000 रुपये पर बुक करा सकते हैं. इसका मुकाबला Mahindra XUV 700 और Tata Safari से होगा.

विज्ञापन
undefined

टोयोटा ने भारत में नयी इनोवा हाइक्रॉस को अनवील कर दिया है. इसकी लॉन्चिंग जनवरी 2023 में होनी है. हाईक्रॉस एक पूरी तरह से नया मॉडल है.

undefined

इनोवा हाइक्रॉस के फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल, बॉडी क्लैडिंग, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप्स हैं. रियर में रूफ माउंटेड स्पाॅइलर, चंकी एलईडी टेल लाइट्स मिलेंगी.

undefined

नयी इनोवा हाइक्रॉस को 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है. नयी हाइक्रॉस में वेंटिलेडड फ्रंट सीट्स, मल्टी-जोन क्लाइमेट, पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस टेक्नाेलाॅजी दी गई है.

undefined

इसमें लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनीटर, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और प्री-कोलिजन सिस्टम दिया गया है. टोयोटा ने इसे 7 और 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध कराया है.

undefined

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस दो पावरट्रेन में आयी है. इसमें एक 2.0L पेट्रोल इंजन (स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड) और 2.0L पेट्रोल इंजन (बिना स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड) हैं. यह 186 बीएचपी तक की पावर जेनरेट करेगा और 21.1kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है.

undefined

नयी इनाेवा हाईक्रॉस को इनोवा क्रिस्टा के साथ बेचा जाएगा. इसे 50,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक करा सकते हैं. लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला Mahindra XUV 700 और Tata Safari से होगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola