Facebook भी करेगा CoVID 19 से लड़ने में मदद, MyGov ने लॉन्च किया Corona Helpdesk
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Mar 2020 5:54 PM
MyGov Corona Helpdesk Facebook: MyGov ने सोशल मीडिया कंपनी Facebook के साथ मिलकर यूजर्स के लिए कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट लॉन्च किया है. यूजर्स को इस चैटबॉट पर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी मिलेगी.
MyGov Corona Helpdesk Facebook: MyGov ने सोशल मीडिया कंपनी Facebook के साथ मिलकर यूजर्स के लिए कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट लॉन्च किया है. यूजर्स को इस चैटबॉट पर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी मिलेगी.
MyGov का आधिकारिक पेज MyGov Corona Hub फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर है, जिसमें इस वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी उपलब्ध है. बता दें कि कोरोना हेल्पडेस्क की जानकारी नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन सीईओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है.
ट्वीट में लिखा है कि यह चैटबॉट फेसबुक मैसेंजर पर काम करता है. साथ ही, उन्होंने अपने ट्वीट में एक लिंक दिया है, जिसपर क्लिक करने पर आप सीधा मैसेंजर पर पहुंच जायेंगे. अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगी, जो फेसबुक कोरोना हेल्पडेस्क की होगी.
‘गेट स्टार्ट’ पर क्लिक करने के साथ ही यह चैटबॉट आपसे आपकी भाषा चुनने को कहेगा. भाषा चुनने के बाद एक वेलकम मैसेज आयेगा और अब आप कोरोना वायरस से जुड़े सवाल इससे पूछ सकते हैं.
फेसबुक के इस चैटबॉट में आपको कोरोना वायरस की अपडेट, इसके लक्षण और इससे जुड़ी कई तरह की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा कंपनी ने इसमें एक टैब दिया है, जिसपर टैप करने से स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का पेज ओपन हो जाता है. इस पेज में भी कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










