ePaper

Most Affordable Automatic Cars: भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार कौन है?

Updated at : 22 Nov 2020 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
Most Affordable Automatic Cars: भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार कौन है?

Cheapest Automatic Cars: ऑटोमैटिक गियर टेक्नोलॉजी वाली कारों का विकल्प चुनने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पहले सिर्फ लग्जरी कारों में ही AMT (ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन) होता था, लेकिन अब यह तकनीक मार्केट में मौजूद कई सस्ती कारों में भी आ चुकी है. आइए जानें-

विज्ञापन

Most Affordable Automatic Cars : ऑटोमैटिक गियर टेक्नोलॉजी वाली कारों का विकल्प चुनने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. आखिर बिजी ट्रैफिक और हिचकोलेदार सड़कों पर इससे ड्राइविंग का तनाव कम करने में मदद जो मिलती है. पहले सिर्फ लग्जरी कारों में ही AMT (ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन) होता था, लेकिन अब यह तकनीक मार्केट में मौजूद कई सस्ती कारों में भी आ चुकी है. आइए जानें-

मारुति सजुकी ऑल्टो Maruti Suzuki Alto

मारुति सजुकी की सबसे किफायती कार ऑल्टो भी अब ऑटोमैटिक वर्जन में आ चुकी है. ऑल्टो के 10 में 998 सीसी का इंजन लगा है, जो 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4,43,559 रुपये है.

ह्युंडई सैंट्रो Hyundai Santro

ह्युंडई सैंट्रो में 1.1 लीटर का 3 सिलिंडर वाला इंजन लगा है जो कि 69 पीएस की पावर और 101 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5,25,990 रुपये है.

Also Read: Most Affordable Car : दिवाली से पहले खरीदें देश की सबसे सस्ती कार, मिलेगा ज्यादा माइलेज

मारुति सुजुकी सिलेरियो Maruti Suzuki Celerio

मारुति सुजुकी सिलेरियो में 998 सीसी का 3 सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5,13,138 रुपये है.

रिनॉल्ट क्विड आरएक्सएल ईजी-आर Renault Kwid RXL Easy-R

रिनॉल्ट क्विड के इस वेरिएंट में 999 सीसी का ट्रिपल सिलिंडर इंजन लगा है जो 67 bhp की मैक्सिमम पावर और 91 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस एंट्री लेवल हैचबैक में Easy-R AMT 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन अवेलेबल है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.54 लाख रुपये है.

डीटेल जानकारी के लिए डीलरशिप पर विजिट करें

हमने आपको जिन कारों के बारे में जानकारी दी है, उनकी कीमत में थोड़ा-बहुत अंतर संभव है. कार की कीमत शहर, डीलरशिप, कार के वेरिएंट और कलर के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं. आपके शहर में किस कार की क्या कीमत है, इसकी जानकारी के लिए संबंधित कंपनी के नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें.

Also Read: Tata Motors ने 30 साल में बना डाली 40 लाख Cars, अब EV सेगमेंट में छा जाने की तैयारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola