Hero Motocorp से लेकर Honda तक हैरान, इस कंपनी ने सबको पीछे छोड़ा

Two Wheelers Sale – बीते महीने टू-व्हीलर्स की जबर्दस्त डिमांड रही है. जहां हीरो मोटोकॉर्प नंबर एक पायदान पर रही, वहीं दूसरे पायदान पर रही होंडा की बिक्री में गिरावट आयी. वहीं, एक कंपनी ऐसी भी रही जिसने 300% की बढ़त दर्ज की.
Top 2-Wheeler : इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में आने के बाद भारतीय उपभोक्ता ईवी और पेट्रोल से चलनेवाली गाड़ियों के बीच बंट गए हैं. ग्राहकों का अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ झुकाव होने लगा है, लेकिन पेट्रोल गाड़ियों के प्रति उनका मोह छूट नहीं रहा है. बीते महीने टू-व्हीलर्स की जबर्दस्त डिमांड रही है. जहां हीरो मोटोकॉर्प नंबर एक पायदान पर रही, वहीं दूसरे पायदान पर रही होंडा की बिक्री में गिरावट आयी. वहीं, एक कंपनी ऐसी भी रही जिसने 300% की बढ़त दर्ज की.
हीरो मोटोकॉर्प ने मई 2023 में उसकी थोक बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 5,19,474 यूनिट रही. कंपनी की थोक बिक्री एक साल पहले इसी अवधि में 4,86,704 यूनिट थी. हालांकि, इस अवधि में निर्यात घटकर 11,165 यूनिट रह गया, जो एक साल पहले 20,238 यूनिट था.
Also Read: Hero Motocorp की नयी बाइक Passion Plus देखी आपने? जानें कीमत और खूबियां
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की कुल बिक्री मई 2023 में सालाना आधार पर 6.6 प्रतिशत घटकर 3,29,393 यूनिट रही. कंपनी की बिक्री मई 2022 में 3,52,893 यूनिट थी. कंपनी का निर्यात घटकर 18,249 यूनिट रह गया.
टीवीएस मोटर्स ने मई महीने में घरेलू बाजार में ईयर-ऑन-ईयर बेसिस पर 32% की ग्रोथ हासिल की और कुल 3,30,609 यूनिट्स बेचे. कंपनी ने दोपहिया वाहनों में कुल 2,87,058 यूनिट्स और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में 17,953 यूनिट्स बेचे.
Also Read: Ola – Ather – TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर हो गए महंगे, जानिए क्या है नयी कीमत
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक के लिए मई महीना अच्छा रहा. कंपनी ने इस महीने में 35 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेचे. इस दौरान, इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 30% रही. यही नहीं, कंपनी ने सालाना दर पर 300% की बढ़त दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










