SUV से लग्जरी MPV तक, मार्च में आ रही हैं कई बड़ी गाड़ियां

रेनॉल्ट डस्टर, मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास और ऑडी SQ8
किफायती SUV से लेकर लग्जरी MPV तक इस महीने कई सारी गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. ऐसे में अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर यहां जानिए मार्च में लॉन्च होने वाली गाड़ियों की लिस्ट.
मार्च 2026 इंडियन ऑटो मार्केट के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने एंट्री-लेवल और किफायती SUV से लेकर प्रीमियम लग्जरी MPV और हाई-परफॉर्मेंस SUV तक कई नए मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं. यानी हर बजट और हर सेगमेंट के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया मिलने वाला है. आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी बड़ी कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही हैं.
Renault Duster – दमदार वापसी
Renault Duster 17 मार्च 2026 को भारतीय बाजार में वापसी करने जा रही है. 2022 में बंद होने के बाद यह SUV नए अवतार में लॉन्च होगी. कंपनी इसे दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑपशंस के साथ पेश करेगी, जिसमें 1.0-लीटर इंजन 100hp पावर देगा, जबकि 1.3-लीटर चार सिलेंडर इंजन 163hp पावर जेनरेट करेगा. दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि 1.3-लीटर इंजन में 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी दिया जाएगा.
इसके अलावा, कंपनी दीवाली 2026 के आसपास 1.8-लीटर हाइब्रिड वर्जन लॉन्च कर सकती है. इस हाइब्रिड मॉडल में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट मिलेगा और इसकी पावर लगभग 160hp होगी. नए डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ यह SUV मिड-साइज सेगमेंट में एक मजबूत और दमदार ऑप्शन बन सकती है.
Mercedes-Benz V-Class – लग्जरी का नया अंदाज
2 मार्च को Mercedes-Benz अपनी लग्जरी MPV V-Class को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. यह मॉडल 2022 में बंद कर दिया गया था, लेकिन अब फेसलिफ्ट अपडेट के साथ वापसी कर रहा है. नई V-Class में पहले से ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलेंगे. ग्लोबल मार्केट में इसे 6-सीटर और 8-सीटर लेआउट के साथ पेश किया जाता है. हालांकि, भारत में कौन सा कॉन्फिगरेशन आएगा, इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
इंजन कि बात करें, तो इंटरनेशनल मार्केट में यह पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में अवेलेबल है, लेकिन भारत में कौन सा पावरट्रेन मिलेगा, यह अभी क्लियर नहीं है. लॉन्च के बाद यह लग्जरी MPV सेगमेंट में Lexus LM और Toyota Vellfire जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी और प्रीमियम ग्राहकों के लिए एक नया ऑप्शन पेश करेगी.
Audi SQ8 – परफॉर्मेंस का पावरहाउस
17 मार्च को लॉन्च होने वाली Audi SQ8 परफॉर्मेंस SUV सेगमेंट में एक नया और दमदार ऑप्शन बनकर आएगी. यह कंपनी की स्टैंडर्ड Q8 और टॉप-एंड RS Q8 के बीच की पोजिशन पर रखी गई है, यानी इसमें लग्जरी और स्पोर्टी परफॉर्मेंस का बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. इसका डिजाइन भी काफी अग्रेसिव है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देता है.
इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 507hp पावर और 770Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह SUV सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. पावर को सभी चार पहियों तक पहुंचाने के लिए इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. यह मॉडल उन ग्राहकों के लिए खास है, जो लग्जरी के साथ दमदार स्पीड और परफॉर्मेंस चाहते हैं.
Skoda Kushaq Facelift – नए फीचर्स के साथ
Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट मॉडल मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है. इस अपडेटेड SUV में बाहरी डिजाइन को और अट्रैक्टिव बनाया जाएगा, साथ ही इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम टच दिया जाएगा. नए फीचर्स के तौर पर इसमें पैनोरमिक सनरूफ और मसाजिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाएंगी.
इंजन ऑपशंस में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 115hp पावर के साथ मिलेगा, जिसे अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. वहीं 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 150hp पावर के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स में अवेलेबल रहेगा. नए फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के कारण यह SUV फैमिली ग्राहकों के लिए पहले से ज्यादा बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है.
Toyota Urban Cruiser Ebella – इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री
Toyota की नई Urban Cruiser Ebella एक इलेक्ट्रिक SUV के रूप में भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही है. यह मॉडल Maruti e Vitara पर बेस्ड है और कंपनी की इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है. डिजाइन और फीचर्स के मामले में इसे एडवांस्ड और प्रीमियम बनाने की कोशिश की जाएगी, ताकि यह EV सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सके.
बैटरी ऑपशंस कि बात करें, तो इसमें 49kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो 144hp पावर के साथ करीब 440 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है. वहीं 61kWh बैटरी पैक 174hp पावर और लगभग 543 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगा. लंबी रेंज और दमदार पावर के कारण यह इलेक्ट्रिक कार खरीदारों के लिए एक बड़ा और अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Yezdi Roadster के नए वेरिएंट पर से जल्द उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




