Teacher's Day Gift Ideas:अब तक फाइनल नहीं कर पाए हैं फेवरेट टीचर के लिए गिफ्ट, तो यहां से फटाफट कर लें सेलेक्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Sep 2023 7:53 AM
Teachers day gift ideas - हमने आपके लिए कुछ किफायती लेकिन यूजफुल गिफ्ट्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप किसी भी लोकल या ऑनलाइन शॉप से आसानी से चुन सकते हैं.
Happy Teacher’s Day Gift Ideas : टीचर्स डे पर अपने फेवरेट टीचर को देने के लिए अगर आप अब तक कोई यूजफुल गिफ्ट सेलेक्ट नहीं कर पाये हैं, तो हम आपका काम आसान कर देते हैं. हमने आपके लिए कुछ किफायती लेकिन यूजफुल गिफ्ट्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप किसी भी लोकल या ऑनलाइन शॉप से आसानी से चुन सकते हैं.
स्मार्टफोन
अगर आपके टीचर के पास पहले से फीचर फोन है जिसे चला कर वह बोर फील कर रहे हैं, तो उन्हें एक अच्छा सा स्मार्टफोन गिफ्ट किया जा सकता है. बजट फोन में शाओमी, रियलमी, नोकिया, सैमसंग की विशाल रेंज उपलब्ध है. आपके बजट के अनुसार इसके फीचर्स बढ़ते जाएंगे.
Also Read: iPhone Offers: नया आईफोन आने से पहले पुराना वाला मॉडल हो गया इतना सस्ता, ऑफर देख उछल पड़ेंगे आप
फिटनेस बैंड
आपके टीचर अगर हेल्थ कॉन्शियस हैं, मार्निंग वॉक उनकी दिनचर्या का हिस्सा है तो उनके लिए फिटनेस बैंड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बाजार ने इनकी अच्छी खासी रेंज मौजूद है. एडवांस्ड फीचर वाला बैंड यूजर के दिल की धड़कनों के साथ नींद का भी ख्याल रखते हैं.

वाई-फाई सिस्टम
आज सभी स्मार्ट गैजेट्स इंटरनेट पर निर्भर हैं. ऐसे में टीचर को वाई-फाई राउटर या डॉन्गल गिफ्ट किया जा सकता है. इसमें एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट किये जा सकते हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप सहित अन्य स्मार्ट डिवाइसेज के लिए अलग-अलग रीचार्ज करने का झमेला भी नहीं रहेगा.
Also Read: iPhone 15 के लॉन्च होने से पहले लीक हो गए ये फीचर्स, देखें पूरी लिस्टपावर बैंक
आपके टीचर के स्मार्टफोन या स्मार्ट गैजेट की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो उन्हें पावरबैंक गिफ्ट के तौर पर दिया जा सकता है. इससे वह फोन या अन्य गैजेट को बैटरी खत्म होने की चिंता किये बगैर इस्तेमाल कर सकेंगे. बाजार में 10000mAh से लेकर 30000mAh बैटरी कैपेसिटी वाले पावरबैंक की बड़ी रेंज उपलब्ध है.

स्मार्ट वॉच
यह गिफ्ट बहुत यूजफुल है. आप अपने फेवरेट टीचर को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं. यह तोहफा उन्हें जरूर पसंद आएगा. ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आपको कई डिस्काउंट या ऑफर्स के साथ स्मार्ट वॉच खरीदने के ऑप्शन मिलेंगे.
Also Read: Elon Musk ने बढ़ा दी Mark Zuckerberg की मुसीबत, WhatsApp को टक्कर देने के लिए X पर लायेंगे यह धाकड़ फीचरट्रैकिंग की-चेन
अगर आपके टीचर सामान रखकर भूल जाते हैं, तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर ट्रैकिंग की-चेन दे सकते हैं. इसे मोबाइल फोन से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जाता है. इसे किसी भी जरूरी सामान के अंदर रख सकते हैं, जिसके खोने का डर रहता है. इससे मोबाइल पर उसकी लोकेशन दिखेगी. इसे कार और बाइक में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे पार्किंग में खड़ी गाड़ी ढूंढना आसान होगा.

सारेगामा मिनी म्यूजिक सिस्टम
आपके टीचर को अगर पुराने गाने सुनने का शौक है, तो आप उन्हें सारेगामा मिनी म्यूजिक सिस्टम भी दे सकते हैं. इसमें प्री लोडेड सदाबहार सॉन्ग्स उनके मूड को रिफ्रेश कर देंगे.
Also Read: iPhone को लेकर Apple ने किया बड़ा ऐलान, Google ने उसकी फिरकी ले ली; देखें Videoडिजिटल पेपर
आपके प्यारे टीचर अगर टेक फ्रेंडली हैं, तो इस तोहफे से पेपर की जरूरतें खत्म हो जाएंगी. खासतौर पर उनकी जो, आज भी टाइप करने से ज्यादा लिखना पसंद करते हैं. इस पर ऐप के जरिये नोट्स कहीं भी ट्रांसफर कर सकते हैं.
पोर्टेबल लैंप
अगर आपके प्यारे टीचर को खाली समय का इस्तेमाल बुक्स पढ़ कर बिताना पसंद है, तो गिफ्ट में उन्हें पोर्टेबल लैंप दिया जा सकता है. बाजार में शाओमी, पोर्ट्र्रोनिक्स समेत कई कंपनियों के पोर्टेबल लैंप्स की विशाल रेंज उपलब्ध है.
Also Read: Nokia G42 5G इस दिन होगा लॉन्च, 50MP प्राइमरी कैमरा और Snapdragon 480+ से लोडेड, पाएं कीमत की जानकारीBP मॉनीटर
अगर आपके प्यारे टीचर को बीपी जैसी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं, तो उन्हें एक बढ़िया बीपी मॉनीटर मशीन भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं. इससे वह घर पर ही अपनी पल्स रेट, ब्लड प्रेशर माप सकेंगे और अपने सेहत का ख्याल रख सकेंगे.
फीचर फोन
आपके प्यारे टीचर अगर स्मार्टफोन चलाने में सहज नहीं हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो फीचर फोन भी बढ़िया गिफ्ट आइडिया रहेगा. इसकी लंबी बैटरी लाइफ, बार-बार फोन चार्ज करने की टेंशन से छुटकारा दिलायेगी. बाजार में नोकिया और सैमसंग की अच्छी रेंज मिल जाएगी.
Also Read: New Technology: जेल से रिहा होंगे कैदी, GPS से रखी जाएगी उन पर नजर; जानें क्या है प्लानप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










