Twitter के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अब शामिल नहीं होंगे Elon Musk

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2022 3:34 PM

विज्ञापन

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. अरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक बने हुए हैं.

विज्ञापन

Elon Musk Twitter : टेस्ला (Tesla) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) पूर्व घोषणा के मुताबिक, अब ट्विटर (Twitter) के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे. अरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक बने हुए हैं. ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. मस्क ने सप्ताहांत में ट्विटर पर संभावित बदलावों का सुझाव दिया था, जिसमें साइट को विज्ञापन-मुक्त बनाना भी शामिल है.

ट्विटर के 2021 राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत विज्ञापनों से आया. अग्रवाल ने मूल रूप से टेस्ला के कर्मचारियों को भेजे गए एक रीपोस्टेड नोट में लिखा, बोर्ड में एलन की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 4/9 से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन ने उसी सुबह स्पष्ट किया कि वह बोर्ड में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा, मेरा मानना ​​​​है कि यह बेहतरी के लिए है.

अग्रवाल ने मस्क के निर्णय के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया. उन्होंने लिखा, ट्विटर बोर्ड का मानना ​​​​है कि एलन को कंपनी के एक भरोसेमंद सहायक के रूप में माना जाता है, जहां उन्हें सभी बोर्ड सदस्यों की तरह कंपनी और हमारे सभी शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में कार्य करना है, यह सबसे बेहतर रास्ता है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Twitter कर रहा अनमेंशन फीचर की टेस्टिंग, यूजर्स को अनचाही टैगिंग से मिलेगा छुटकारा
Also Read: Tiktok ने दुनियाभर में मचायी धूम, पीछे छूट गए Twitter और Snapchat

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola