Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी की छूट गई बस, बुक करनेवाले थे उबर, तो हुआ कुछ ऐसा…

Updated:
विज्ञापन
Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी की छूट गई बस, बुक करनेवाले थे उबर, तो हुआ कुछ ऐसा…

Anand Mahindra ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि उन्‍हें और रिलांयस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani को उबर कैब बुक करने की नौबत आ गई.

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet : हेडलाइन पढ़कर हैरान मत होइए. ऐसा सिर्फ हम आम लोगों के ही साथ नहीं होता, अमीरों के भी साथ होता है. दरअसल, यह वाकया महिंद्रा समूह के अध्‍यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि उन्‍हें और रिलांयस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को उबर कैब बुक करने की नौबत आ गई. घटना अमेरिका की है. दोनों बिजनेसमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा से जुड़े डिनर और मीटिंग में शामिल होने के लिए वहां थे.

जब छूट गई आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी की बस…

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए कहा है कि इसमें उनके साथ मुकेश अंबानी, थर्ड आईटेक की सह-संस्थापक वृंदा कपूर और नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हैं. उन्‍होंने लिखा है कि अमेरिका यात्रा के दौरान टेक हैंडशेक मीटिंग के बाद वह, मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स से बातचीत कर रहे थे. इसी बीच उनकी शटल बस छूट गई. इसके बाद उन्‍होंने उबर बुक करने का फैसला किया. इसी दौरान उन्हें वहां नासा की अंतरिक्ष यात्री और भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स मिल गईं. सुनीता विलियम्स ने आनंद महिंद्रा, मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर को लिफ्ट दी और नेक्‍स्‍ट डेस्टिनेशन तक पहुंचाया. आनंद महिंद्रा ने इसको ‘वॉशिंगटन मोमेंट’ बताया है.

Also Read: Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने शेयर की AI से बनी अपनी फोटो, भविष्य को बताया डरावना
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola