Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने शेयर की AI से बनी अपनी फोटो, भविष्य को बताया डरावना

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jun 2023 12:04 PM

विज्ञापन

AI के ऐसे ही एक कारनामे से महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा भी काफी प्रभावित हुए हैं और इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना विचार भी रखा है. आनंद महिंद्रा ने एआई को लेकर भविष्य को डरावना भी बता डाला है.

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की इन दिनों हर तरफ चर्चा है. एआई से लैस टूल्स से लोग तरह-तरह के काम कराने में लगे हैं. कुछ टूल्स यूजर्स के सवालों के जवाब दे रहे हैं, तो कुछ इतने सक्षम हैं कि वे यूजर्स की सोच को एक तस्वीर के रूप में ढाल दे रहे हैं. AI के ऐसे ही एक कारनामे से महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा भी काफी प्रभावित हुए हैं और इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना विचार भी रखा है. आनंद महिंद्रा ने एआई को लेकर भविष्य को डरावना भी बता डाला है.

डरावना भविष्य होने जा रहा है

ट्विटर पर Psycadelic Art (@wild.trance) अकाउंट ने AI-जेनरेटेड तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है. इसमें आनंद महिंद्रा की होली खेलते हुए एक AI-जेनरेटेड तस्वीर भी शामिल है. आनंद महिंद्रा इस तस्वीर पर अचरज में हैं और इसे देखकर उन्होंने लिखा- खैर इस एआई कलाकार ने ‘मेरे’ होली समारोह पर एक प्रफुल्लित करने वाला काम किया है. मुझे लगता है कि मुझे उनसे अपनी बकेट लिस्ट के सभी स्थानों की यात्राओं की ‘यादें’ बनाने के लिए कहना चाहिए. कम से कम मैं वहां होता, ऐसा किया, वस्तुतः इसने मुझे केवल यह याद दिलाया है कि कैसे एआई इतनी आसानी से नकली छवियां और नकली समाचार बना सकता है, न कि मनोरंजक उद्देश्यों के लिए. यह एक डरावना भविष्य होने जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/CtYUxqss0W4/?utm_source=ig_web_copy_link

टाटा, अंबानी, अदाणी, एलन मस्क, जेफ बेजॉस ने भी खेली होली

AI-जेनरेटेड तस्वीरों की इस सीरीज में आनंद महिंद्रा के साथ-साथ समान होली खेलते हुए टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजॉस, अमेरिकी बिलियनेयर स्टीव बॉल्मर और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भी नजर आये.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola