OLA और Bajaj को टक्कर दे रहा Baaz इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत केवल 35000 रुपये

Updated:
विज्ञापन
OLA और Bajaj को टक्कर दे रहा Baaz इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत केवल 35000 रुपये

Sasta E-Scooter: अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है तो हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बजट में फिट बैठेगा. आइए जानें इसकी पूरी डीटेल-

विज्ञापन

Affordable Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooters) की डिमांड दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में बजाज (Bajaj Auto) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) जैसी स्थापित कंपनियों के साथ ही ओला (Ola) और एथर (Ather) जैसे नये स्टार्टअप्स ने बाजार में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric 2 Wheelers) उतार कर अलग पहचान बनायी है. यह अलग बात है कि इनकी कीमत अब भी एक लाख रुपये से ऊपर है. ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है तो हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बजट में फिट बैठेगा. आइए जानें इसकी पूरी डीटेल-

Baaz Bikes का इलेक्ट्रिक स्कूटर

IIT दिल्ली स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप बाज बाइक्स (Baaz Bikes) ने अपने किफायती ई-स्कूटर के साथ ईवी मार्केट में जोरदार एंट्री मारी है. इस ई-स्कूटर में बैटरी स्वैपिंग की सुविधा दी गई है. इसके स्वैपिंग प्लैटफॉर्म में 9 बैटरी फिक्स की जा सकती है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिर्फ 90 सेकेंड में बदली जा सकती है. बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से बैटरी को बदलकर नॉन-स्टॉप सफर का मजा ले सकेंगे. इसे बारिश और धूल के लिए ऑल वेदर IP65 रेटिंग दी गई है. Baaz Bikes के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 35 हजार रुपये निर्धारित की गई है.

Also Read: Ola S1 से मुकाबला करेगा Bajaj का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेंगे ऐसे फीचर्स
Baaz Bikes इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियां

बाज बाइक्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर की लंबाई 1624mm, चौड़ाई 680mm और ऊंचाई 1052mm है. इसे चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की कोई जरूरत नहीं होगी क्योंकि इसकी मैक्सिमम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा पर सीमित रखी गई है. ई-स्कूटर में डुअल फोर्क हाइड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. फाइंड माई स्कूटर बटन के जरिये पार्किंग की भीड़ में आप अपना स्कूटर आसानी से खोज सकते हैं. इस स्कूटर की बड़ी खासियत यह है कि इसे आप किसी भी मौसम में आसानी से चला सकते हैं और चार्ज भी कर सकते हैं.

Also Read: Hero Vida V1 से लेकर Ola S1 तक, 1.5 लाख रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola