बड़े पापा का सपना पूरा कर दिखाया, अनुप बने Food Safety Officer

Updated at : 21 Mar 2026 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Success Story of Anup Kumar

JPSC क्रैक करने वाले अनुप कुमार

Success Story of Anup Kumar: झारखंड के देवघर जिले के सारठ प्रखंड के ग्राम गोबरशाला में इन दिनों खुशी का माहौल है. गांव के बेटे अनुप कुमार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा पास कर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी यानी Food Safety Officer का पद हासिल किया है.

विज्ञापन

Success Story of Anup Kumar: झारखंड के देवघर जिले के सारठ प्रखंड के ग्राम गोबरशाला में इन दिनों खुशी का माहौल है. गांव के रहने वाले अनुप कुमार (JPSC Topper Anup Kumar) का चयन झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की परीक्षा के जरिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी यानी Food Safety Officer के पद पर हुआ है.

एक छोटे से गांव से निकलकर सरकारी अधिकारी बनना आसान नहीं होता. लेकिन अनुप ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो तो गांव की मिट्टी से भी बड़े सपने पूरे हो सकते हैं. उनकी सफलता की खबर जैसे ही गांव पहुंची, हर तरफ बधाई और खुशी का माहौल बन गया.

बड़े पापा का भरोसा बना सबसे बड़ी ताकत

अनुप की इस सफलता के पीछे सिर्फ उनकी मेहनत ही नहीं, बल्कि उनके बड़े पापा भरत मेहरा का भरोसा और मार्गदर्शन भी रहा. परिवार वाले बताते हैं कि बड़े पापा हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे.

कई बार जब तैयारी मुश्किल लगती थी तो वही उन्हें हिम्मत देते थे और कहते थे कि मेहनत करते रहो, एक दिन जरूर सफलता मिलेगी. अनुप भी बताते हैं कि अगर बड़े पापा का साथ और विश्वास नहीं मिलता तो शायद यह मुकाम हासिल करना इतना आसान नहीं होता.

माता-पिता का मिला सपोर्ट

अनुप कुमार गांगु मेहरा और सुलोचना देवी के बेटे हैं. माता-पिता ने हमेशा अपने बेटे की पढ़ाई को सबसे ज्यादा महत्व दिया. गांव में रहते हुए भी उन्होंने बेटे को आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया. परिवार का सपना था कि उनका बेटा एक दिन बड़ा अधिकारी बने और समाज के लिए कुछ अच्छा करे.

Success Story of Anup Kumar: नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी

दिलचस्प बात यह है कि अनुप अभी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोजेक्ट फेलो के रूप में काम कर रहे हैं. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी. कई बार थकान और जिम्मेदारियां भी सामने आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

Food Safety Officer बनने के बाद अनुप की जिम्मेदारी होगी कि लोगों तक सुरक्षित और स्वच्छ भोजन पहुंचे. वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेंगे और लोगों को भी जागरूक करेंगे.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सेवा-2025 की उम्रसीमा का कट ऑफ होगा एक अगस्त 2022

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola